बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ही में पति निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। दरअसल प्रियंका के पति निक जोनस हाल ही में 27 साल के हुए हैं। अमेरिकी सिंगर और रैपर ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया है। देसी गर्ल ने भी अपने पति के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका ने पति का बर्थडे यादगार बनाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें औऱ वीडियोज सामने आए हैं।
इन तस्वीरें और वीडियो में निक जोनस और प्रियंका साथ में नजर आ रहे हैं। पहले प्रियंका के बर्थडे विश की बात करते हैं। प्रियंका ने बर्थडे विश करते हुए जो वीडियो शेयर किया है उसमें कई मेमोरेबल मोमेंट्स के क्लिप हैं जो दोनों ने साथ बिताएं हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, तुम मेरी जिंदगी में एक रोशनी लेकर आए। तुम्हारे साथ बिताए हर दिन मेरे लिए बेहद खास है। तुम्हें दुनिया की हर वह खुशी मिले जिसके तुम हकदार हो। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया… हैप्पी बर्थडे जान… आई लव यू।
वहीं इस वीडियो पर कई सितारों ने निक को बर्थडे विश भी किया है। वहीं निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरे सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में निक ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं तो वहीं प्रियंका व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं।
साथ ही में पास में एक केक रखा हुआ दिख रहा है, जो कि बहुत बड़ा है। केक पर एक बोतस बनी हुई दिख रही है। बता दें कि प्रियंका ने पति के जन्मदिन पर उनका पसंदीदा एल्कोहल ब्रांड विला वन क बोसल शेप का केक बनवाया था।
इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रियंका निक के साथ उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई नजर आ रही है। बता दें कि निक के बर्थडे पर भी उन्होंने एक कॉन्सर्ट किया था।