इसके अलावा कल ही निक के भाई जॉय जोनस और उनकी पार्टनर हॉलीव़ुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर इंडिया आ चुके हैं। जोधपुर जाने से पहले हाल ही में प्रियंका ने अपने घर पर एक पूजा करवाई है। इस पूजा में प्रियंका की पूरी फैमिली और निक जोनस की फैमिली शामिल रही है।
आज ही प्रियंका के घर में ये पूजा हुई है। पूजा में प्रियंका निक के साथ साथ जॉय जोनस औऱ सोफी टर्नर भी मौजूद रहे। खास बात ये थी कि ये सभी इस दौरान इंडियन अटायर में नजर आए। पूजा के दौरान प्रियंका जहां स्काई ब्लू आउटफिट में नजर आई. तो वहीं निक जोनस बेबी पिंक कुर्ता पायजामा में दिखे।
इसके अलावा जॉन जोनस ने हल्का ब्लू कुर्ता औऱ उनकी पार्टनर सोफी टर्नर ने रेड कुर्ता पहना था। जो कि पक्का इंडियन ड्रेस था। ऐसे में लग रहा है कि देसी गर्ल ने अपने रंग में विदेशी ससुराल वालों को भी रंग दिया है।
पूजा के बाद जल्द ही प्रियंका जोधपुर के लिए रवाना होने वाली है। पहले वो उदयपुर पहुंचेगी तो वहीं उसके बाद वो चॉपर (हेलिकॉप्टर) के जरिए उम्मेद भवन तक पहुंचेंगी।
दोनों 2-3 दिसंबर को शादी करने वाले है।सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी की सारी रस्में उम्मेद भवन में होगी। 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे तो वहीं 3 दिसंबर को इनकी क्रिश्चियन वेडिंग होगी। बताया जा रहा है कि शादी में बहुत ही लिमिटेड लोगों को बुलाया गया है।
इसके साथ ही 5 दिनों के लिए उम्मेद भवन को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इनकी शादी में शामिल होने के लिए हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन भी इंडिया आ चुके हैं।
PC- Instagram