Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS: ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की पूरे हुए 15 साल, बेटे की शादी में खूब नाचें थे अमिताभ-जया

मुंबई। बॉलीवुड का सबसे पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच प्यार फिल्म ‘गुरू’ के सेट पर हुआ था और दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि साल 2007 […]

मुंबई। बॉलीवुड का सबसे पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच प्यार फिल्म ‘गुरू’ के सेट पर हुआ था और दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि साल 2007 में इन्होंने शादी रचाई। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी की सभी रस्में बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में आयोजित की गई थीं।

शादी के दौरान ऐश्वर्या राय 33 साल की थी और अभिषेक 30 साल के थे। मीडिया में इस शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी का नजारा कैमरे में कैद करने के लिए मीडिया का जमावड़ा लगा था। तो वहीं दूल्हें दुल्हन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग प्रतीक्षा के आगे प्रतीक्षा कर रहे थे।

दोनों की इस शादी को लेकर आज तक चर्चा होती रहती है। इस शादी को लेकर एक चर्चा काफी आम है, जो अक्सर सुनने में आती है। दरअसल, कहा जाता है कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी। ऐसा दावा कई बार कई रिपोर्ट्स में किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो मांगलिक होने की वजह से ऐश्वर्या राय ने पहले पेड़ से शादी की थी, ताकि मंगल का असर खत्म हो जाए।

अपने बेटे की शादी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने खूब डांस किया था। पत्नी जया के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता के साथ भी डांस किया था। संगीत की रस्म में जमकर धमाल हुआ था। बच्चन परिवार ने शादी में एक रंग के डिजाइनर ड्रेसेज पहने थे। ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाले ट्रेडिशनल वेयर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किए थे।

दूल्हा अभिषेक बच्चन की शेरवानी भी इसी डिजाइनर जोड़ी ने तैयार की थी। बच्चन परिवार ने शादी में ऑफ व्हाइट और गोल्डन लिबास पहने वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। उनका वेडिंग ड्रेस 75 लाख में तैयार किया गया था।

साउथ इंडियन दुल्हन के अंदाज में वो तैयार हुई थीं। उनके भारी भरकम गहने भी साउथ इंडियन डिजाइन के थे। उनका वेडिंग ड्रेस नीता लुला ने तैयार किया था। बालों में जुड़ा के साथ उन्होंने ढेर सारा गजरा लगा रखा था। बालों में खास तरह की उन्होंने जुलरी भी पहनी थी।

शादी में आए मेहमानों की नजर इस खूबसूरत दुल्हन से हट नहीं रही थी। ऐश्वर्या का ब्राइडल मेकअप उनके पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने किया था। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी यूपी और साउथ के बंट परंपरा के हिसाब से हुई थी। उत्तर और दक्षिण दोनों के परंपरा निभाए गए।

 

और पढ़िएPICS: नकली रिंग के साथ अभिषेक ने किया था ऐश्वर्या को प्रपोज, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

 

 

इस कपल के लव स्टोरी की बात करें तो साल 2005 में अभिषेक और ऐश्वर्या को फिल्म उमराव जान, धूम 2 और गुरू में साथ काम करने का मौका मिला। लगातार कई फिल्मों में काम करते-करते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। अभिषेक और ऐश ने जब डेटिंग शुरू हुई तो हर तरफ इनके इश्क के चर्चे छा गए।

साल 2006 में गुरू रिलीज हुई। इस फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क में हुआ और वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। अभिषेक का प्यार कबूल करने में ऐश्वर्या ने जरा भी देर नहीं की। ऐश और अभिषेक ने तब शादी का फैसला किया। बच्चन परिवार ने बेटे की पसंद को हरी झंडी दिखा दी।

दोनों के माता पिता शादी की बात करने को मिले तो पता चला कि ऐश की जन्म कुंडली में मांगलिक दोष है। बच्चन परिवार ने ये दोष खत्म करने के लिए काशी से लेकर कन्या कुमारी तक के मंदिरो में पूजा पाठ किए। ऐश्वर्या भी हर पूजा में मौजूद रहती। जब दोनों परिवारों को लगा कि सारे ग्रह दोष दूर हो गए है तो साल 2007 को 14 फरवरी के दिन इनकी सगाई कर दी गई और 20 अप्रैल को दोनों ने सात फेरे ले लिए।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 20, 2022 11:05 AM