Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: ‘दुल्हनियां’ फिल्म की फ्रेंचाइजी के लिए एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे वरुण और आलिया

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 अप्रैल यानि आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी खास मौके पर आज हम उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज लेकर आए हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी […]

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 अप्रैल यानि आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी खास मौके पर आज हम उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज लेकर आए हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दुल्हनियां’ का एक ओर वर्जन आने वाला है। बता दें कि वरुण-आलिया की जोड़ी पहले इन दोनों फिल्मों में नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,’शशांक काफी समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए वरुण और आलिया से संपर्क भी किया है जबकि आलिया और वरुण ने अभी तक निर्देशक को अपनी डेट नहीं दी है। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद फिल्म को शूट किया जाएगा’। फैंस भी वरुण धवन को अपनी रील लाइफ दुल्हनिया के साथ वापसी करते देख बहुत खुश होने वाले हैं।

आखिर में बता दें कि एक इंटरव्यू में निर्देशक शंशाक ने कहा था कि वो हर तीन साल बाद दुल्हनियां फिल्म को फ्रेंचाइजी बनाकर इसकी सीरीज लाते रहेंगे। मगर वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। बता दें कि पहली फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ 2014 में आई थी, जबकि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 2017 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की पहली फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसकी दूसरी सीरीज ने 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की थी। अब जल्द ही तीसरी सीरीज भी आएगी और धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।

First published on: Apr 24, 2022 06:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.