Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: थाईलैंड की इस बुजुर्ग महिला ने ‘गंगूबाई’ को किया कॉपी, आलिया भट्ट ने दिया रिएक्शन

मुंबई। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का क्रेज अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया है कि इसके चर्चे देश-विदेशों तक होने लगे हैं। कुछ समय पहले सिर्फ इंडिया में गंगूबाई का क्रेज देखने मिलता था। मगर अब ‘गंगूबाई’ थाइलैंड […]

मुंबई। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का क्रेज अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया है कि इसके चर्चे देश-विदेशों तक होने लगे हैं। कुछ समय पहले सिर्फ इंडिया में गंगूबाई का क्रेज देखने मिलता था। मगर अब ‘गंगूबाई’ थाइलैंड की महिलाओं के जहन में समा गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें हैं, जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने ‘गंगूबाई’ को कॉपी किया हैं।

 

 

 

और पढ़िएManushi Chhillar Birthday: विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने किस तरह पूरा किया हरियाणा से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर?, जानें

बता दें कि इस फिल्म में आलिया का लुक फैंस को काफी पसंद आया, जिसके बाद से महिलाएं सफेद साड़ी पहन, लाल बिंदी लगाए आलिया भट्ट की तरह गंगूबाई के लुक को कॉपी कर रही हैं। आलिया ने एक बजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की है, जिसमें महिला आलिया के किरदार के लुक में दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट ने बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। आलिया भट्ट ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘थाईलैंड से ढेर सारा प्यार, थैंक्यू’।

 

और पढ़िए Ranbir Alia: रणबीर-आलिया की शादी को 1 महीना पूरा, पति संग इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

 

 

 

बता दें कि तस्वीर में महिला सफेद कपड़ों के चिकनकारी दुपट्टा सिर पर ओढ़े, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, लाल लिपस्ट‍िक, काला चश्मा, हैंडबैग लिए दिखाई दे रही है। गंगूबाई के पोज को कॉपी करने के लिए महिला ने कार के आगे पोज दिया है। बरहाल अब बात करते हैं वर्कफ्रंट की तो आलिया आने वाले समय में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया पहली बार अपने पति रणबीर कपूर संग दिखाई देंगी।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 14, 2022 01:16 PM