TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Photos: सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, लंदन में बहन संग किया एंजॉय

Sonam Kapoor Photos: इन दिनों रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपनी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपने पति करण बूलानी के साथ लंदन में हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियोज की […]

Sonam Kapoor Photos: इन दिनों रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपनी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपने पति करण बूलानी के साथ लंदन में हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियोज की एक सीरीज शेयर की है। इन फोटोज और वीडियोज में टेस्टी खाने से लेकर मस्ती करने तक की झलकियां दिखाई दे रही हैं। हालांकि, सोनम की तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फोटो में सोनम ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। बता दें कि सोनम कपूर फोटो में क्रॉप टॉप और मैटरनिटी पैंट में दिखाई दे रही हैं। जैकेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वो फोटो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं और काफी आकर्षक लग रही हैं। रिया ने फोटोज और वीडियो करीब 6 घंटे पहले शेयर किए हैं, जिस पर 26 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। इसमें से एक फोटो में रिया लंदन की गलियों में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों बहन मस्ती के मूड में हैं। आगे बताते चलें कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। ये कपल शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहा हैं। इसके अलावा सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस समेत तमाम सिलेब्रिटीज ने बधाई दी थी। यही नहीं अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए ही सोनम पति संग लंदन जा पहुंचीं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.