---विज्ञापन---

Photos: बेटी मालती संग ट्रिप पर प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं प्रियंका अक्सर बेटी मालती (Malti) संग फोटो शेयर करती रहती है। वहीं अब प्रियंका ने एक फोटो […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं प्रियंका अक्सर बेटी मालती (Malti) संग फोटो शेयर करती रहती है। वहीं अब प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं और फोटो को शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका ने शेयर की बेटी संग फोटो

दरअसलस, प्रियंका ने बेटी के साथ दो फोटो शेयर की हैं जिसे शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा की,  ‘Our first trip to the big’ हमारा एक बड़ा सा सफर। आप देख सकते हैं कि, पहली फोटो में एक्ट्रेस बेटी के साथ खिड़की के पास बैठी हैं और उन्हें भी बाहर का नजारा दिखा रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िएफिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई पर केआरके ने ली चुटकी, बोले- ‘इसे देखने एलियंस…

मालती का चेहरा देखने को लिए फैंस एक्साइटेड

बता दें, प्रिंयका चोपड़ा हर फोटो में अपनी बेटी का चेहरा छिपाती हैं और फैंस उनकी बेटी की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।  कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रिंयका ने न्यूयॉर्क की संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में स्पीच दी।

यहाँ पढ़िए हिना खान ने नेट की साड़ी में गिराई बिजलियां, फैंस का धड़का दिल

इन फिल्मों में दिखेंगी एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया और देश-दुनिया में सब ठीक नहीं होने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर जोर दिया। आपको बता दें, एक्ट्रेस फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग जारी है। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 21, 2022 08:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.