Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: वीकेंड पर पति निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे किया एन्जॉय

Priyanka Chopra And Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद से ही पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ बाहर विदेश में ही रहती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra And Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद से ही पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ बाहर विदेश में ही रहती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं।

यहाँ पढ़िए – Ranveer Singh Photos: अतरंगी लुक और मस्ती भरे अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, फैंस बोले-‘फायर बाबा’

घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो संडे को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और वो पति निक जोनस के साथ पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मम्मी डैडीज डे आउट’। इसी के साथ इमोजी बनाया जिसे देख फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी।

निक जोनस संग दिए पोज

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी मालती (Malti) का घर में स्वागत किया है जिनके साथ वो अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं अब फैंस उनकी बेटी को देखने का वेट कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Shehnaaz Gill Father Death Threat: धमकी मिलने के बाद शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह का बयान, बोलें-‘छोड़ दूंगा पंजाब’

देसी गर्ल का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और वो एक बार फिर जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी और अब फैंस उनको फिर से पर्दे पर देखना चाह रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 09, 2022 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.