---विज्ञापन---

Photos: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, निक जोनस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Priyanka Chopra Throwback Photo: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पिता संग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो […]

Priyanka Chopra Throwback Photo: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पिता संग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।

यहाँ पढ़िएएक साथ दिखे मलाइका और अरबाज, बेटे अरहान संग आए नजर

शेयर की बचपन की तस्वीर

तस्वीर में अपने पिता के साथ खेल रही प्रियंका बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस की स्माइल पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। जैसा की फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्वेटर और कैप लगा कर अपने पिता संग खेल रही है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बचपन की तस्वीर हर तरफ छाई है। एक्ट्रेस इस फोटो में बेहद क्यूट लग रही हैं।

पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं एक्ट्रेस

दरअसल एक्ट्रेस ने अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए थ्रोबैक फोटो साझा की। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डैड, हम आपको हर दिन मिस करते हैं।’ प्रियंका की यह तस्वीर उनके पिता के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस फिदा है।

पति निक जोनस ने दिया ऐसा रिएक्शन

महज कुछ देर पहले शेयर किए इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी प्रियंका की इस फोटो पर अपना प्यार लुटा रहे है।देसी गर्ल के हस्बैंड निक जोनस (Nick Jonas) ने भी एक्ट्रेस के पिक्चर पर अपना रिएक्शन दिया है। निक ने ‘रेड हार्ट’ इमोजी पोस्ट किया है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा, अंशुला समेत कई सितारों ने कमेंट किया है।

यहाँ पढ़िएसारा अली खान ने लहंगे में दिखाई अदाएं, अंदाज पर दिल हार बैठे फैंस

इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर प्रियंका

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बीजी हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 24, 2022 01:53 PM