Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: मौनी रॉय ने लिए मानसून के मजे, किलर अदाओं के साथ दिए बोल्ड पोज

Mouni Roy Enjoying Monsoon: टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) हर बार फैंस को अपने लुक्स से दीवाना बना देती हैं। कभी वो देसी आउटफिट में जलवा दिखाती है, तो कभी बिकिनी पहन इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हैं। अदाकारा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों को अपडेट्स […]

Mouni Roy Enjoying Monsoon: टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) हर बार फैंस को अपने लुक्स से दीवाना बना देती हैं। कभी वो देसी आउटफिट में जलवा दिखाती है, तो कभी बिकिनी पहन इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हैं। अदाकारा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों को अपडेट्स देती रहती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने एक वीडियो से सनसनी मचाई थी, मगर अब तस्वीरों से धमाल मचा दिया है।

दरअसल मौनी ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बेहद हाई स्लिट एंड डीप नेक ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ मौनी ने बाल खुले रखे हैं। इन फोटोज में मौनी मानसून के मौसम में पेड़-पौधों के बीच खूबसूरती से दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। इसके अलावा मौनी ने ट्रांसपेरेंट हील्स पहनी हुई हैं और वो कई हॉट पोज देती और अपनी जुल्फों से लोगों को घायल करती नजर आ रही हैं। मौनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘फीलिंग लाइक जेन पॉर्टर’।

और पढ़िएSong Release: तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ का पहला गाना ‘वक्त के जंगल’ आउट, रहस्यों में उलझी एक्ट्रेस

और पढ़िए विक्की कौशल ने शुरू की ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, एक्टर का दिखा दमदार लुक

 

जैसा कि आप देख सकते है खुले गार्डन में क्लिक की गई इन तस्वीरों में मौनी की हॉटनेस की हर सीमा को तोड़ रही है। पहली तस्वीर में मौनी क्रॉस लेग्स करके बैठी हुई है, जिसमें उनकी ड्रेस का स्लिट बिल्कुल ऊपर तक आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, मॉनी रॉय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 07, 2022 06:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.