TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Photos: मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान का दिखा जबरदस्त बॉन्ड, फैंस बोले-‘परफेक्ट बेस्ट फ्रेंड’

Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी छाई रहती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा को अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते देखा जाता हैं और अब एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज […]

Kareena Kapoor Khan
Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी छाई रहती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा को अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते देखा जाता हैं और अब एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छा रही हैं। यहाँ पढ़िए – RajKumar B'day: ऐसे मिला राजकुमार को फिल्मों में काम करने का मौका, फ्लॉप फिल्मों पर भी लेते थे मोटी रकम

मलाइका अरोड़ा ने लुटाया प्यार

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) संग फोटो शेयर की है। इन फोटोज को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इन फोटोज ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने दो फोटो शेयर की है पहली फोटो में वो करीना कपूर खान के पीछे खड़ी हैं और पाउट बनाते हुए पोज दे रही हैं।

करीना कपूर खान का स्टाइल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दूसरी फोटो में छतरी ले रखी हैं और वो बारिश से बचती हुईं नजर आ रही हैं। ये फोटोज विदेश की लग रही हैं जहां वो अपने वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान का लुक काफी प्यारा लग रहा है और दोनों की बॉन्डिंग भी कमाल की लग रही हैं। इन फोटोज को अब तक लाखों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

फैंस ने की कमेंट्स की बौछार

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की इन फोटोज पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने दोनों को 'परफेक्ट' बताया। वहीं मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान को 'खूबसूरत' कहा। हजारों यूजर्स ने दिल और फायर वाली इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब दोनों की तस्वीरें छा रही हैं। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान की अच्छी दोस्ती है। यहाँ पढ़िए – Shehnaaz Gill Father Death Threat: शहनाज गिल के पिता को मिली दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और यही वजह है कि आज दोनों का नाम हर तरफ छाया हुआ है। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें     

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.