Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: फैमिली संग दीपिका ने किए तिरुपति भगवान के दर्शन, पिता के बर्थडे को बनाया खास

Deepika Padukone Photos: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जिसका नाम देश-विदेशों में भी जाना जाता है। उनके नेम और फेम की वजह से लोग सोचते होंगे कि वो अपने आप में ही बहुत बिजी रहती होंगी। मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। रियल लाइफ में दीपिका फैमिली पसंद इंसान है, उन्हें परिवार से बहुत […]

Deepika Padukone Photos: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जिसका नाम देश-विदेशों में भी जाना जाता है। उनके नेम और फेम की वजह से लोग सोचते होंगे कि वो अपने आप में ही बहुत बिजी रहती होंगी। मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। रियल लाइफ में दीपिका फैमिली पसंद इंसान है, उन्हें परिवार से बहुत प्यार और लगाव है। हालांकि काम के चलते वो परिवार संग ज्यादा समय नहीं बिता पाती हैं। मगर जब बात हो उनकी लाइफ के हीरो की तो, वो उनके लिए हर दिन खास बनाना चाहती हैं।

इसी सिलसिले में दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के बर्थडे पर खास प्लान बनाया। अदाकारा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने वाली हैं। दीपिका ने प्लान बनाया है कि वो पिता के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया। बता दें कि दीपिका अपने माता-पिता और बहन अनीशा के साथ तिरुपति मंदिर में भगवान के दर्शन करने गईं।

इस दौरान दीपिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। हल्के गुलाबी रंग के सूट में अदाकारा बेहद सिंपल और प्यारी लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने मरुन कलर का दुपट्टा लिया, है जिसमें गोल्डन बॉर्डर दिया गया है। इसके अलावा दीपिका ने मास्क लगाया हुआ है और बालों का बन बनाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नंगे पैर परिवार के साथ मंदिर के बाहर स्पॉट की गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 10 जून 2022 को दीपिका पादुकोण के पिता, फेमस बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल इस मौके पर पादुकोण परिवार तिरुपति भगवान के दर्शन करता है।

वायरल हो रही तस्वीरों में पिता प्रकाश पादुकोण ने भी दीपिका की ही तरह शॉल ओढ़ा हुआ है। दीपिका संग परिवार की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया है।

First published on: Jun 10, 2022 02:38 PM