Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Photo: शादी से चंद दिनों पहले मां के साथ शूटिंग करते नजर आए रणबीर कपूर, दोनों के चेहरे पर दिखी खुशी

मुंबई। बॉलीवुड के दो बड़े सितारे जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की शादी की, जो इस महीने में ही होने जा रही है। बता दें कि इनकी शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट आ रहे हैं। मगर […]

मुंबई। बॉलीवुड के दो बड़े सितारे जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की शादी की, जो इस महीने में ही होने जा रही है। बता दें कि इनकी शादी को लेकर रोज नए-नए अपडेट आ रहे हैं। मगर इसी बीच नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो बेटे रणबीर कपूर के साथ बैठे दिखाई दे रही हैं। शादी के कुछ दिनों पहले ही वायरल हो रही ये तस्वीर एक ऐड शूट की है, जिसमें मां-बेटे के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।

बता दें कि नीतू कपूर ने इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘ऐड शूट विद माय जाने-जिगर(हार्टबीट)’। आगे बता दें कि इस ऐड शूट के बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फैंस नीतू की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दोनों मां-बेटे की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। अब बात करते हैं शादी की,कपूर परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात तो ये है कि 13-18 अप्रैल के बीच बेटे रणबीर कपूर घर की बहू लाने वाले हैं। इसी चलते दोनों परिवार शादी की तैयारियों में बहुत बिजी चल रहे हैं।

बरहाल आप देख सकते हैं कि इस पोस्ट पर नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दिल वाले इमोजी भेजें हैं। इसके साथ ही फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि ये सिर्फ आपके नहीं बल्कि और भी कई लोगों के जाने-जिगर हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है कि नजर ना लगे। तो वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि शादी की तैयारी कर ली क्या? आखिर में बता दें कि नीतू कपूर और उनके जाने-जिगर दोनों ही सोफे पर बैठे कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं।

First published on: Apr 06, 2022 01:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.