Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Year Ender 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन फेमस स्टार्स को साथ देख शॉक हो गए थे लोग, वायरल हुई तस्वीरें

BOLLYWOOD LIST OF AFFAIRS: साल 2022 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने अचानक से अपने रिलेशनशिप ऑफिशियल कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। कई सितारे ऐसे भी थे जिनको ये साल गम देकर चला गया। वहीं कुछ सेलेब्स को साथ में […]

BOLLYWOOD LIST OF AFFAIRS
BOLLYWOOD LIST OF AFFAIRS

BOLLYWOOD LIST OF AFFAIRS: साल 2022 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने अचानक से अपने रिलेशनशिप ऑफिशियल कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। कई सितारे ऐसे भी थे जिनको ये साल गम देकर चला गया। वहीं कुछ सेलेब्स को साथ में घूमते और डिनर करते देख फैंस उनके बीच अफेयर की बात करने लगे हैं। किसी ने सगाई करके फैंस को सरप्राइज दिया है तो किसी ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर सुष्मिता सेन तक का नाम शामिल है।

सुष्मिता सेन और ललित मोदी (Sushmita Sen-Lalit Modi)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ उनके अफेयर और ब्रेकअप के बारे में सबको पता था। लेकिन इस साल अचानक ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दोनों को एक तस्वीर में साथ देखकर फैंस हैरान हो गए थे। ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीx। कुछ लोगों को दोनों का रिलेशन पसंद आया तो कुछ लोगों ने ललित मोदी और सुष्मिता सेन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

यहाँ पढ़िए Anushka Sharma Pens Angry Post: अनुष्का शर्मा ने इस नामी ब्रांड की लगाई क्लास ,जानें वजह

न्यासा देवगन और वेदांत महाजन (Nysa Devgan-Vedant Mahajan)

अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) इस साल काफी चर्चा में रही हैं। इस साल उनको वेदांत महाजन (Vedant Mahajan) के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में बहुत सी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसके बाद लोगों को लगने लगा था कि वो डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करते भी देखा गया है। लेकिन दोनो ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान (Palak Tiwari- Ibrahim Ali Khan)

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं। दोनों को मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट में देखा गया था। इसके अलावा भी दोनों को बहुत बार साथ में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद ये खबर सामने आई थी कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला है।

यहाँ पढ़िए Moving In With Malaika: शो में अरहान ने मां मलाइका के कपड़ों का उड़ाया मजाक

प्रभास और कृति सेनन (Prabhas-Kriti Sanon)

वरुण धवन ने एक शो के दौरान मजाकिया अंदाज में कृति सेनन (Kriti Sanon) और प्रभास (Prabhas) को लेकर हिंट में बात की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की बातें भी होनी शुरू हो गईं। लेकिन बाद में कृति सेनन ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी थी और इसे बस एक मजाक और अफवाह बताया था। प्रभास और कृति सेनन साथ में फिल्म ‘आदिपुरुष ‘में साथ नजर आने वाले हैं जो साल 2023 में रिलीज होगी।

दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स (Disha Patani-Alexander Alex)

इस साल दिशा पटनी (Disha Patani) काफी सुर्खियों में रही हैं। पहले एक्ट्रेस का टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ नाम जुड़ा और फिर ब्रेकअप की खबर सामने आईं। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स (Alexander Alex) से जुड़ने लगा। जब दोनों की पहली बार तस्वीर सामने आई थी, तब दिशा के फैंस हैरान हो गए थे। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अलेक्जेंडर एलेक्स ने दिशा पाटनी को अपनी दोस्त बताया था।

जाह्नवी कपूर-ओरहान अवात्रामणि (Janhvi Kapoor-Orhan Awatramani)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ जुड़ा था। दोनों को बहुत सी पार्टी में एक साथ देखा गया और कई इवेंट में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर पहुंचे थे। जिसके बाद इन दोनों के अफेयर को लेकर खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन ओरहान अवात्रामणि को जाह्नवी कपूर ने अपना एक अच्छा दोस्त बताया है।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Aditya Roy-Ananya Pandey)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर के बारे में बात होना तब से शुरू हुआ जब से दोनों को एक साथ करण जौहर की पार्टी में देखा गया था। ‘कॉफी विद करण’ शो पर करण ने अनन्या से पूछा भी था कि क्या उनके और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के बीच कुछ चल रहा है। इस बात का जवाब देते हुए अनन्या ने बोला था कि आदित्य उन्हे ‘हॉट’ लगते हैं। इसके बाद दोनों को साथ में कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ में क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करते देखा गया था। लेकिन दोनों ने अभी तक इन सब बातों पर कुछ नहीं बोला है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

First published on: Dec 19, 2022 06:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.