Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

क्वांटिको सीरियल में हिंदू आतंकवाद दिखाने पर प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।   अमेरिकन शो क्वांटिको-3 की वजह से वो सोशल मी़डिया पर निशाना बनाई जा रही है। उनके शो में भारतीयों को बम ब्लास्ट करते हुए दिखाया गया है इसी वजह से प्रियंका लोगों के निशाने पर हैं। हाल ही में शो के एक […]

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।   अमेरिकन शो क्वांटिको-3 की वजह से वो सोशल मी़डिया पर निशाना बनाई जा रही है। उनके शो में भारतीयों को बम ब्लास्ट करते हुए दिखाया गया है इसी वजह से प्रियंका लोगों के निशाने पर हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है।  सीन में कुछ भारतीय 'मैनहट्टन' में बम धमाका प्लान करते हैं। ऐसा करके वो बम धमाके के आरोप में पाकिस्तान को फंसाना चाहते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते को बिगाड़ना चाहते हैं। क्वांटिको सीरियल में ये सबकुछ  भारतीय दर्शकों को नागवार गुजरा है। लोग मान रहे हैं कि शो में भारतीयों की गलत छवि पेश की जा रही है। उन्हें आतंकी दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका चोपड़ा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।


एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा को हिंदुओं को आतंकी दिखाने के लिए शर्म आनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- पाकिस्तान को फंसाने के लिए भारतीयों का बम धमाका करने का सीन बकवास है। वहीं कई लोगों ने शो को बायकॉट करने की भी धमकी दी है.

बता दें, कुछ ही दिनों में क्वांटिको ऑफ एयर होने वाला है। बंद होने से पहले शो पर विवाद गरमाया हुआ है। शो में इंडियन स्टार प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं इसलिए कई भारतीय सिर्फ प्रियंका की वजह से ही ये शो देखते हैं। ऐसे में हिंदू आतंकवाद को दिखाना शो के दर्शकों को कम कर सकता है।

First published on: Jun 07, 2018 12:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.