TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका लौट आई हैं इंडिया लेकिन विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस नहीं दिखें !

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर ऐसी ख़बरें आ रही थी कि वो जब भारत की शूटिंग करने के लिए इंडिया लौटेंगी तो निक जोनस भी उनके साथ होंगे । कहा जा रहा था कि इस बार प्रियंका और निक इंडिया आकर एक दूसरे से सगाई कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 6 जुलाई […]



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर ऐसी ख़बरें आ रही थी कि वो जब भारत की शूटिंग करने के लिए इंडिया लौटेंगी तो निक जोनस भी उनके साथ होंगे । कहा जा रहा था कि इस बार प्रियंका और निक इंडिया आकर एक दूसरे से सगाई कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 6 जुलाई की दोपहर प्रियंका को मुंबई एयपोर्ट से निकलते हुए देखा गया ।  यहां उनके साथ उनके फिरंग बॉयफ्रेन्ड निक जोनस नहीं दिखे।


 अब निक जोनस प्रियंका के साथ इंडिया क्यों नहीं आए ये तो मिस चोपड़ा ही बता सकती हैं । फिलहाल इंडिया लौटने से ठीक एक दिन पहले देसी गर्ल प्रियंका को निक जोनस के साथ अमेरिका में न्यू यॉर्क में घूमते हुए स्पॉट किया गया था । 



प्रियंका और निक साइकिलिंग का मज़ा ले रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान इन लव बर्ड्स के साथ निक के घरवाले भी मौजूद थे।  निक की फैमली से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। 



दोनों का रिश्ता कभी भी नेक्स्ट लेवल पर जा सकता है। वैसे हम आपको बता दें कि प्रियंका और निक के बीच क़रीब 10 साल उम्र का अंतर है।



 

प्रियंका जहां 35 साल की हो चुकी हैं तो वहीं उनके विदेशी बॉयफ्रेन्ड निक जोनस महज़ 25 साल के हैं। विदेशी मीडिया कई बार प्रियंका और निक के एज गैप का मजाक बना चुका है।  




Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.