Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

चाचा-चाची निक और प्रियंका के साथ मस्ती करती दिखीं एलेना, देसी गर्ल के ससुराल की तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में रहती हैं। कभी वो पति निक जोनस के साथ हॉलीडेज पर जाती है तो कभी अपने महंगे कपड़ों को लेकर हेडलाइन में रहती हैं। आए दिन प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हाल ही में प्रियंका और निक एक साथ न्यूयॉर्क में नजर आए। […]

प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में रहती हैं। कभी वो पति निक जोनस के साथ हॉलीडेज पर जाती है तो कभी अपने महंगे कपड़ों को लेकर हेडलाइन में रहती हैं। आए दिन प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हाल ही में प्रियंका और निक एक साथ न्यूयॉर्क में नजर आए।

 

दोनों के साथ निक के बड़े भाई केविन जोनस की बेटी एलेना भी थी। प्रियंका और निक दोनों ही बच्चे के साथ खूब खुश नजर आ रहे थे और उसका ख्याल रख रहे थे। एलेना भी इनके साथ बहुत खूश नजर आई। 


हाथ पकड़कर चलते वक्त दोनों ने एलेना को उठा दिया जिसे वो बहुत इंजॉय करती दिखी। इस दौरान प्रियंका ग्रीन कलर के ड्रेस में नजर आई। वो बहुत प्यारी लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल ऑइकन माना जाता हैं। वो लाखों के बेशकीमती और डिजाइनर ड्रेसेज पहनती हैं।  

आपको बता दे हाल ही में प्रियंका ने एक हॉलीवुड की बेवसीरिज साइन की है।  साथ ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

बॉलीवुड में प्रियंका के प्रोजेक्ट की बात करें तो  जल्द ही वो फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और बॉलीवुड से संन्यास ले चुकीं जायरा वसीम होंगी।


तस्वीरों से ये भी पता चला कि प्रियंका का शादी के बाद वजन बढ़ गया है। प्रियंका इन तस्वीरों में बल्की नजर आ रही। ऐसा लगता है ससुराल का खाना-पानी देसी गर्ल को खूब लग रहा है, वहीं पति निक जोनस के प्यार में प्रियंका अब जिम भी कम ही जा रही हैं। 

बता दें कि साल 2018 2 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। इसके बाद 2 रिसेप्शन पार्टी भी दी। इन दोनों की शादी की फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी 

First published on: Aug 31, 2019 01:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.