देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और निक जोनस के रिलेशन की खबरें तो आ ही रही थीं, लेकिन हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने ये खुलासा किया है कि निक और प्रियंका ने सगाई कर ली है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।
खबर ये भी है कि प्रियंका के लिए रिंग लेने के लिए निक ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर को बंद करवा दिया था ताकि वो प्रियंका के लिए स्पेशयल रिंग खरीद सकें। प्रियंका से सगाई के बाद निक बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो, 'निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। उनका कहना है कि निक सही में प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं।'
सगाई की खबरों के बाद अब ये खबर आ रही है कि दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं और इसी वजह से प्रियंका ने सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'भारत' को छोड़ दिया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो प्रियंका को ही बताना पड़ेगा।