बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका इन दिनों अपने से क़रीब 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सीक्रेट डेटिंग कर रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका निक के साथ अमेरिका में बेस बॉल मैच भी देखने पहुंची थीं। निक के साथ वो वेकेशन मनाते हुए भी उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। और इन लव बर्डस को एक बार फिर एक साथ किया कैप्चर।
प्रियंका और निक एक साथ कहीं से वॉकेशन मनाकर न्यू यॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से निकल रहे थे बाहर। वैसे प्रियंका और निक अब अपनी बॉन्डिंग को बिल्कुल भी नहीं छुपा रहे हैं.. सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हम आपको बता दें कि. लास्ट ईयर जब प्रियंका को अमेरिका में हुए मेट गाला में देखा गया था.तो उसी दौरान से दोनों के बीच अफेयर को लेकर अमेरिकन मीडिया में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया था।।
हालांकि कई बार पूछे जाने पर भी प्रियंका ने निक के साथ अपने प्यार का इक़रार नहीं किया था। प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अपने 10 साल छोटे बॉयफ्रेन्ड को इंडिया लेकर आने वाली है। निक ने प्रियंका के बारे में कहा है कि, '' हम कॉमन फ्रेन्ड के थ्रू मिले.. जिसके साथ उन्होंने क्वानटिको किया था.. हम न्यू यॉर्क में पहली बार मिले.. और इसी दिन हम दोनों लोग मेट गाला जाने वाले थे.. ये इत्तेफाक़ था.. हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी.. हमने साथ में काफी अच्छा वक़्त बिताया.. वो बहुत प्यारी है.. और मैं इंडिया जाने के लिए बेक़रार हूं।
25 साल के निक जोनस के साथ प्रियंका की नज़दीकियां दिन बा दिन गहरी होती जा रही है..अब सवाल ये है कि क्या प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ शादी करने वाली हैं।