---विज्ञापन---

निक जोनस के भाई की शादी में पहुंची प्रियंका, कपल की तौर पर दोनों आए नजर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोमांस की कहानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर हाथों में हाथ डाले नजर आए।  निक जोनस के भाई की शादी से ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर इस समय आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा […]

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोमांस की कहानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर हाथों में हाथ डाले नजर आए। 

निक जोनस के भाई की शादी से ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर इस समय आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक के साथ दिखी। निक जोनस की डेट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा उनके कजिन ब्रदर की शादी में शामिल हुईं। 

 दोनों कपल की तरह वहां पहुुंचे। दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा शादी में पहुंचते ही निक के परिवार के साथ घुल-मिल गईं थीं। निक के साथ प्रियंका न्यू जर्सी के अटलांटिक सिटी में हैं। 

निक और प्रियंका की लव स्टोरी को इंटरनेशनल मीडिया भी खूब छाप रहा है। आए दिन दोनों साथ नजर आ रहे हैं। असल में कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा को जे.एफ.के. एयरपोर्ट न्यू-यॉर्क पर निक जोनस के साथ देखा गया था

 लोगों ने माना की दोनों साथ में कहीं बाहर जा रहे होंगे। हालांकि इसका खुलासा हाल में ही हुआ कि दोनों एक साथ न्यू जर्सी के लिए निकले थे, जहां निक के भाई की शादी थी। 

इससे पहले प्रियंका निक के साथ डिनर के लिए भी जा चुकी हैं। डिनर के दौरान भी दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी। 

दोनों ने अपने रिश्तों पर कभी अपनी जुबान नहीं खोली लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट्स पर जरूर कमेंट करते रहे और लोगों ने मान लिया कि अपनी देसी गर्ल निक जोनस को डेट कर रही हैं। निक जोनस की टीम ने प्रियंका की तस्वीर पर मुझसे शादी करोगी तक लिख दिय़ा। 

First published on: Jun 12, 2018 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.