TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

10 साल छोटे बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर दिखीं प्रियंका !

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई हैं। निक जोनस के साथ प्रियंका न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर देखी गई हैं। पिंक कलर के पैंट और टॉप में वो काफी जंच रही थी। प्रियंका ने एक व्हाइट जैकेट भी ले रखा था। प्रियंका और निक एयरपोर्ट […]



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई हैं। निक जोनस के साथ प्रियंका न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर देखी गई हैं। पिंक कलर के पैंट और टॉप में वो काफी जंच रही थी। प्रियंका ने एक व्हाइट जैकेट भी ले रखा था। प्रियंका और निक एयरपोर्ट पर साथ-साथ चल रहे थे। दोनों के हाथ में कॉफी भी थी। एयरपोर्ट पर उनके बीच बेहद खास नजदीकी दिख रही थी। 



अब तक ये नहीं पता लग सका है कि प्रियंका और निक जोनस एक साथ कहां गए थे। इन दिनों दोनों अक्सर साथ साथ दिख रहे हैं। 


बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रियंका और निक को एक डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया था। 35 साल की प्रियंका और 25 साल के निक जोनस के साथ आजकल एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं। 



कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा निक के साथ अमेरिका में बेस बॉल मैच भी देखने पहुंची थीं ये भी पता चला है कि प्रियंका और निक जोनस के बीच ये नज़दीकियां आज से नहीं बल्कि कई महीनों से चल रही है। लास्ट ईयर जब प्रियंका को अमेरिका में हुए मेट गाला में देखा गया था। 


प्रियंका निक के साथ पिकनिक मनाने भी गईं थी। झील में बोटिंग के दौरान वो निक के साथ लिपटकर बैठी थी। दोनों को तभी से कपल माना जा रहा है। 


 

 दोनों जब से एक साथ मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर नजर आए थे तभी से ही इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है। अब सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की तस्वीरे वायरल हो रही हैं।




Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.