Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

देसी गर्ल प्रियंका ने मेट गाला में लगाई बिंदी, इवेंट में पहनी 55 लाख की ड्रेस !

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक दुनिया भर में खूब चर्चित रहा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इंटनेशनल मीडिया ने देसी गर्ल के लुक को खूब सराहा तो वहीं अपने ही देश में प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हो गईं। प्रियंका को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया। हम आपको […]

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक दुनिया भर में खूब चर्चित रहा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इंटनेशनल मीडिया ने देसी गर्ल के लुक को खूब सराहा तो वहीं अपने ही देश में प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हो गईं। प्रियंका को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया। हम आपको बता दें भले ही प्रियंका चोपड़ा अब परदेस में रहती हो लेकिन उनके दिल भारत देश बसता है। प्रियंका ने मेट गाला में Dior का गाऊन पहना था लेकिन इस ड्रेस के साथ उन्होंने बिंदी भी लगा रखी थी। इस बात का खुलासा उन्होंने विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में किया है। 

इस इंटरव्यू में प्रियंका और निक का आपसी प्यार भी खूब दिखा। दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी इंजॉय किया। आपको बता दे साल 2017 में प्रियंका और निक की पहली मुलाकात मेटगाला में ही हुई थी। इसके बाद ही दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर आपसी प्यार बढ़ा। प्रियंका और निक के लिए मेट गाला काफी मायने रखता है। 

प्रियंका मेट गाला में सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं।  Dior की हाई स्लिट  गाउन उन पर खूब फब रही थी। शिमरी टाइट्स के साथ उनके गाऊन का लुक अलग नजर आ रहा था। पीसी ने भले ही कुछ डिफरेंट पहना हो लेकिन लोग उनकी तारीफें भी खूब कर रहे है। प्रियंका ने मेट गाला की थीम के अनुसार ड्रेस का चुनाव और मेकअप किया।

  मेट गाला में वो पिछले तीन साल से हिस्सा ले रही हैं हर साल उनकी चर्चा होती रही लेकिन इस साल वो बाजी मार ले गईं। सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड में रहीं। प्रियंका का ये गाउन Dior का था। प्रियंका ये गाउन अपनी कीमत औऱ मेहनत के चलते काफी सुर्खियों में है। प्रियंका के गाउन की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। वहीं प्रियंका के इस गाउन को बनाने में करीब 1500 घंटे का वक्त लगा है।

First published on: May 08, 2019 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.