देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। प्रियंका निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार खबरों में हैं। प्रियंका और निक की पिछले 20 दिनों में सैकड़ों तस्वीरें वायरल हुई और अब देसी गर्ल प्रियंका की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खलबली मचा रही हैं।
प्रियंका बहुत हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। इस तस्वीर में भी वो गजब ढाती हुईं दिख रही हैं।
पिछले दिनों प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने निक को ना सिर्फ अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों से मिलवाया बल्कि उनके साथ वो अंबानी फैमिली की पार्टी में भी गईं।
प्रियंका निक के साथ वापस अमेरिका लौट चुकी हैं। कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही लिव इन में शिफ्ट होने वाले हैं।