बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में नजर आने वाले है। फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही है। इस फिल्म की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है. अब फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है तो वैसे ही फिल्म से जुडी़ चीजें भी सामने आ रही हैं। इस फिल्म के इन दिनों पोस्टर्स रिलीज हो रहे है। फिल्म के तीन पोस्टर अबतक सामने आ चुके है। पहले पोस्टर में सलमान बूढे बने नजर आए तो वहीं दूसरे में सलमान का यंग लुक देखने को मिला। इसके बाद आज ही फिल्म का तीसरा पोस्टर आय़ा है जिसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आईं हैं।
फिल्म के इन पोस्टर्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। वहीं हाल ही में सलमान के एक पोस्टर पर हॉलीवुड हसीना भी फिदा हो गई है। सलमान के फिल्म भारत के लुक पर एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कमेंट किया है। दरअसल ये हॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि पेरिस हिल्टन हैं। पेरिस हिल्टन को लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।
पेरिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सलमान की फिल्म भारत का लुक जब सोशल मीडिया पर आया तो पेरिस हिल्टन भी दीवानी हो गईं। सलमान ने पिछले दिनों ही भारत का यंग लुक शेयर किया था। स पोस्टर में सलमान का लुक 1990 के दशक का है। इस लुक को देखकर हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन ने भी सलमान की तारीफ कर दी।
पेरिस ने सलमान के इस पोस्टर पर कमेंट किया। पेरिस ने इस पोस्टर में ब्लैक ग्लासेस वाली ईमोजी बनाई। पेरिस का ये कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म में सलमान के 5 लुक नजर आएंगे। जिसमें वो 25 से 75 साल के शख्स का रोल कर रहे हैं। कहा जा रहा है फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान कटरीना कैफ से रोमांस करेंगे। वहीं इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर , जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आएंगे।