AAP के धाकड़ नेता से इस तारीख को डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी Miss World की बहन, जान लें पूरी डिटेल
Image Credit: Instagram
Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बीते कुछ समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इन दोनों ने इसी साल के शुरुआत में एक दूसरे से सगाई की थी। हालांकि शादी की डेट और वेन्यू अभी तक रिवील नहीं किया था। लेकिन टाइम्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी की डेट और वेन्यू का पता चल गया है। पता हो कि दोनों इसी साल सितंबर को राजस्थान में एक दुसरे के साथ सात फेर लेने वाले हैं। खबर ये भी है कि उनकी शादी में करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। परिणीति और राघव की शादी की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई है।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 देखते ही Hema Malini ने दिया रिव्यू, एक लाइन तक सिमटी सौतेले बेटे की तारीफ
इस दिन बनेगी परिणीति राघव की दुल्हन
खबरों के मुताबिक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 25 सितंबर को एक भव्य शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी में दोनों परिवारों के करीबी और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। ये शादी समारोह राजस्थान में होने वाला है, जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। खबर ये भी है की शादी के बाद दोनों अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगें। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
[embed]
कहां होगी शादी? Parineeti Raghav Wedding
आपको बता दें कि जून में ये खबर आई थी कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा उदयपुर के 5 सितारा होटल में भव्य शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है कि वो उसका एक्चुअल वेडिंग वेन्यू क्या होगा।
[embed]
इस दिन हुई थी दोनों की सगाई
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा Parineeti Raghav Wedding ने इसी साल 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सगाई कर ली। उनकी सगाई में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपने हस्बैंड निक के साथ आईं थी।
[embed]
प्रियंका चोपड़ा के अलावा कपल की इंगेजमेंट पार्टी में सेलेब्स से लेकर बड़े से बड़े पॉलिटिशियन ने शिरकत की थी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.