TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Parineeti Chopra B’Day: इस वजह से भारत लौटीं परिणीति चोपड़ा, दो साल तक नौकरी करने के बाद मिली ये पहली फिल्म

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉलीवुड की बेहतरीन और दमदार एक्ट्रेस है। परिणीति चोपड़ा ने बहुत कम समय में बहुत नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और […]

Parineeti Chopra
Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉलीवुड की बेहतरीन और दमदार एक्ट्रेस है। परिणीति चोपड़ा ने बहुत कम समय में बहुत नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे एक्ट्रेस की जिंदगी के बारे में कुछ अहम बातें।

लंदन में की पढ़ाई

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। परिणीति को बचपन से ही पढ़ाई का शौक था। एक्ट्रेस ने शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस ऐंड मैरी से पूरी की और इसके बाद वो 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया फिर वो भारत लौट आईं। यहाँ पढ़िए – Thank God Controversy: इस वजह से फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के किरदार का बदला नाम, मेकर्स पर लगा था ये आरोप

एक्ट्रेस की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) साल 2009 में मंदी की वजह से भारत आ गई थी। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वो एक्ट्रेस बनेंगी लेकिन कहते हैं ना जो किस्मत में लिखा होता हैं, वहीं होता है। परिणीति चोपड़ा ने यशराज बैनर की फिल्म्स में बतौर पब्लिक रिलेशन कंस्लटेंट काम किया और दो साल तक नौकरी करने के बाद एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। इसके बाद वो साल 2011 में पहली बार पर्दे पर नजर आई जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

इस फिल्म में पहली बार आई नजर

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) साल 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में नजर आई जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ दिखी लेकिन उनकी ये लीड रोल फिल्म नहीं थी। इसमें वो सहायक भूमिका में थी और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद वो फिल्म 'इश्कजादे' में बतौर एक्ट्रेस नजर आई जिसमें वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ दिखी। फिल्म ने पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था।

एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्में

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया और इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में जिसमें 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'मेरी प्यारी बिंदू', 'गोलमाल अगेन', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'किल-दिल', 'केसरी' जैसी फिल्में शामिल है। परिणीति चोपड़ा को गाना गाना भी पसंद है और उनकी आवाज भी लोगों को काफी पसंद है। यहाँ पढ़िए – Suhana Khan Diwali Bash: भूमि पेडनेकर की दीवाली पार्टी में सुहाना खान का जलवा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस है। परिणीति चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और फैंस उनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'कोड नेम तिरंगा' में नजर आ रही हैं और वो जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अहम रोल में नजर आएंगे। इसी के साथ वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'कैप्सूल गिल' में भी नजर आएंगी। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.