TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pankaj Tripathi ने फेमस होने के लिए बदल डाला सरनेम! दिलचस्प है तिवारी से त्रिपाठी बनने का किस्सा

Pankaj Tripathi Interesting Fact: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukre 3) में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। पंकज की सादगी ही उनकी पहचान है जो उनके फैंस को […]

Image Credit: Google
Pankaj Tripathi Interesting Fact: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' (Fukre 3) में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। पंकज की सादगी ही उनकी पहचान है जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि पंकज त्रिपाठी ने फेम पाने के लिए अपने सर नेम को ही बदल डाला था? जी हां आपने सही सुना, एक्टर ने 10वीं क्लास में अपना सरनेम तिवारी से बदलकर त्रिपाठी रख लिया। आइए जानते हैं इस मजेदार किस्से को विस्तार से। यह भी पढ़ें: Hema Malini के साथ सीन करते हुए छूटे Samir Soni के पसीने- सता रहा था अजीब एक डर

तिवारी के त्रिपाठी बनने तक का सफर  (Pankaj Tripathi Interesting Fact)

अपनी शानदार एक्टिंग के बल पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी का असली सरनेम तिवारी था। लेकिन उन्होंने फेमस होने के लिए अपना सरनेम ही चेंज कर डाला। जी हां ये बात सोलह आने सच है। पंकज का असली सरनेम तिवारी है न की त्रिपाठी, लेकिन उनके दिमाग में कुछ ऐसा ख्याल आया कि अपना सरनेम ही बदल डाला। एक्टर ने 10वीं क्लास में अपना ही नहीं बल्कि अपने पिता का सरनेम भी बदल डाला। [embed]

खुद पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा

एक्टर ने अपने सरनेम को बदलने के किस्से का सच खुद एक इंटरव्यू में बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता से जब सवाल किया गया कि आपके घर में सब तिवारी सरनेम लगाते हैं तो आप त्रिपाठी क्यों लगाते हैं? इस सवाल का रोचक सा जवाब देते हुए पंकज ने जवाब दिया कि जब वो 10वीं क्लास में थे तो उनके मन में आया कि गांव में दो लोग हैं एक उनके चाचा जो त्रिपाठी सरनेम लगाते हैं और कृषि विभाग में उच्च पद पर हैं। [embed] वहीं दूसरी तरफ उनके बाबा वो भी त्रिपाठी सरनेम लगाते हैं और प्रोफेसर हैं। ऐसे में एक्टर ने अपना सरनेम चेंज करने में देर नहीं की और साथ में अपने पिता का भी सरनेम त्रिपाठी कर लिया। [embed]

पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट  (Pankaj Tripathi Interesting Fact)

पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर में कई सारे ऐसे किरदार निभाए हैं जो यादगार हैं। अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म OMG 2 में पंकज का बेहतरीन रोल था। पूरी फिल्म एक्टर के अगल-बगल ही घूमती रहती है। पता हो कि हाल ही रिलीज हुई फुकरे 3 में पंकज का शानदार रोल है। [embed] इसके अलावा वो 'मैं अटल हूं', 'मेट्रो इन दिनों' इसी साल के अंत में रिलीज होगी। वहीं अगले साल 2024 में 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', और 'स्त्री 2' रिलीज होने वाली है। एक्टर OTT पर भी छा गए हैं उनकी कई सारी वेब स्टोरी आई हैं जो हिट साबित हुई हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.