TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pallavi Joshi Birthday: विवेक अग्निहोत्री ने पल्लवी को अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर कह दी ये बात

Bollywood News In Hindi: ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है। वहीं आज ‘पल्लवी जोशी’ (Pallavi Joshi Birthday) अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बड़े-बड़े सितारे उनको […]

Bollywood News In Hindi: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है। वहीं आज 'पल्लवी जोशी' (Pallavi Joshi Birthday) अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बड़े-बड़े सितारे उनको जन्मदिन की बधाई दे रही है। वहीं अब एक्ट्रेस के पति और मशहूर डायरेक्टर 'विवेक अग्निहोत्री' (Vivek Agnihotri) ने भी पत्नी को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri Wishes Pallavi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विवेक के साथ उनकी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन भी लिखा हैं। विवेक ने लिखा कि, 'हैप्पी बर्थडे। इसी के साथ लिखा कि, दुनिया की सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और पल्लवी जोशी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, विवेक और पल्लवी की मुलाकात एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में पल्लवी को विवेक काफी गुस्से वाले लगे थे। इस बात का खुलासा विवेक ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। तब वो एक- दूसरे को जानते भी नहीं थे लेकिन उन दोनों के एक बात सामान्य थी कि, दोनों वो कॉन्सर्ट में बोर हो गए थे, बस समय काट रहे थे। पहली मुकालात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी के बीच बातें शुरू हुई। इसके बाद एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे और एक दूसरे को समझने लगे और कब उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई उनको पता भी नहीं चला। फिर लगभग तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। विवेक ने अभिनेत्री पल्लवी जोशी से 28 जून 1997 में शादी की जिसके बाद दोनों की एक बेटी और एक बेटा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.