Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

OMG 2 Day 7 Box Office Collection: अक्षय कुमार की OMG 2 का निकला दम, सातवें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

OMG 2 Day 7 Box Office Collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

OMG 2 Day 7 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 ने समा बांधा हुआ है। हालांकि सनी देओल की गदर 2 के आगे इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी है लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। OMG 2 ने अपने ओपनिंग डे वाले दिन 10.26 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव आते रहे। अब फिल्म का 7वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन बॉक्स ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें: OMG 2 को  सर्टिफिकेट मिलने पर अक्षय का छलका दर्द, कहा- पहली एडल्ट फिल्म है जो टीनएजर्स जरूर देखें

OMG 2 Day 7 Box Office Collection

OMG 2 एक सेक्स एजुकेशन बेस्ड फिल्म हैं, जो अभिनेता पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आपको बता दें कि फिल्म ने अपने रिलीज के 7वें दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया है। अब सातवें दिन के बाद ओएमजी 2 का टोटल कलेक्शन 84.72 करोड़ हो गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म आने वाले वीकेंड पर कमाल कर सकती है और उसकी कमाई में इजाफा हो सकता है।

फिल्म का पहले दिन से सातवें दिन तक का कलेक्शन

11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को फिल्म का ओपनिंग डे था इस दिन उसने करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया था।
12 अगस्त 2023 दिन शनिवार को OMG 2 ने 15.3 करोड़ की कमाई कर अपने खाते में इजाफा किया था।
13 अगस्त 2023 दिन रविवार को फिल्म ने 17.55 करोड़ की कमाई की थी जो एक अच्छी बढ़त थी।
14 अगस्त 2023 दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में कमी आई और उसने 12.06 करोड़ की कमाई की।
15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार के दिन की फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
16 अगस्त 2023 दिन बुधवार के दिन (OMG 2 Day 7 Box Office Collection) अक्षय पाजी की फिल्म ने 7.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
17 अगस्त 2023 यानी गुरुवार के दिन अक्षय की OMG 2 ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
अब फिल्म का टोटल बिजनेस 84.72 करोड़ हो गया है।

क्या है फिल्म की कहानी  (OMG 2 Day 7 Box Office Collection)

बताते चलें कि, ओएमजी 2 में कांति शरण मुद्गल यानी पंकज त्रिपाठी हैं, और अक्षय कुमार शिव भक्त हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कांति मुद्गल के पुत्र को स्कूल से निकाल दिया जाता है। क्योंकि स्कूल के अनुसार वो ऐसी हरकत कर देता है, जो सही नहीं है। इसके बाद बदनामी के कारण पंकज त्रिपाठी का परिवार शहर छोड़कर जाना चाहता है। परन्तु अक्षय कुमार जो शिव दूत बने हैं। उन्हें रोक लेते हैं। जिसके बाद पंकज त्रिपाठी स्कूल प्रशासन के ऊपर मुकदमा कर देते हैं। वे अपील करते हैं कि, स्कूलों में एडल्ट एजुकेशन लागू किया जाय। इस स्टोरी में एडल्ट एजुकेशन की जरूरत को काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है

Latest

Don't miss

Asha Parekh Birthday: शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं एक्ट्रेस, तन्हाई में काटी जिंदगी, क्यों डरते थे लोग?

Asha Parekh Birthday: 60-70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस की बात हो तो आशा पारेख (Asha Parekh) का नाम सबसे ऊपर आता है। एक...

Gadar 2 Day 51 Box Office Collection: हाफ सेंचुरी मार चुकी ‘गदर 2’ का क्रेज कायम, 51वें दिन भी ‘तारा सिंह’ ने कमाए इतने...

Gadar 2 Day 51 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की गदर 2 ने सिनेमाघरों में हाफ सेंचुरी पूरी कर...

Hina Khan Birthday: सांवले रंग के कारण झेलना पड़ा रिजेक्शन, परिवार के खिलाफ जाकर बनी एक्ट्रेस

Hina Khan Birthday: छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) का आज जन्मदिन है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here