Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

OMG 2 Day 6 Box Office Collection: सनी की गदर 2 के आगे अक्षय की OMG 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, छठे दिन कमाए इतने करोड़

OMG 2 Day 6 Box Office Collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 ने अपनी रिलीज के छठे दिन भी थिएटर पर पकड़ मजबूत बनाई हुई है।

OMG 2 Day 6 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 ने सिनेमाघरों पर अपनी पकड़ मजबूती बनाई हुई है। हालांकि गदर 2 और जेलर के आगे OMG 2 की रफ्तार थोड़ी धीमी है लेकिन फिर भी वो अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब ओह माय गॉड का 6 दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए बिना देर किये जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाया और कितने करोड़ का कारोबार किया।

यह भी पढ़ें: OMG 2 को सर्टिफिकेट मिलने पर अक्षय का छलका दर्द, कहा-पहली एडल्ट फिल्म है जो टीनएजर्स जरूर देखें

OMG 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म OMG 2 की पूरी कहानी पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। ये सेक्स एजुकेशन बेस्ड फिल्म है जो अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई थी। जहां पहले अक्षय कुमार ने फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले थे वहीं सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद उन्होंने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया है।

पहले दिन OMG 2 ने 10.26 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं अब छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 7.5 करोड़ का बिजनेस किया (OMG 2 Day 6 Box Office Collection), इस तरह इसका टोटल कलेक्शन 80.02 करोड़ हो गया है। हालांकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखा जाए तो वो 99.3 करोड़ पहुंच गया है।

OMG 2 के ओपनिंग डे से अब तक के कलेक्शन पर एक नजर

11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को फिल्म का ओपनिंग डे था इस दिन उसने करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया था।
12 अगस्त 2023 दिन शनिवार को OMG 2 ने 15.3 करोड़ की कमाई कर अपने खाते में इजाफा किया था।
13 अगस्त 2023 दिन रविवार को फिल्म ने 17.55 करोड़ की कमाई की थी जो एक अच्छी बढ़त थी।

14 अगस्त 2023 दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में कमी आई और उसने 12.06 करोड़ की कमाई की।
15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार के दिन की फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
16 अगस्त 2023 दिन बुधवार के दिन (OMG 2 Day 6 Box Office Collection) अक्षय पाजी की फिल्म ने 7.5 करोड़ का बिजनेस किया।
अब फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 80.02 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 99.3 करोड़ रुपये हो गया है।

Latest

Don't miss

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे...

Elvish Yadav और Abhishek Malhan के रिश्ते में आई दरार? बेबिका का Shocking खुलासा

Abhishek Malhan And Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस शो ने...

गोरी नागोरी ने Ghungroo सॉन्ग पर मटकाई ऐसी कमर, Video देख नाच उठे बूढ़े

  सपना चौधरी ने अपने डांस से देशभर को अपना दीवाना बनाया हुआ है। सपना की तरह ही उनकी हमशक्ल कहलाने वाली देसी क्वीन...

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली ने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here