Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Nysa Devgan Photos: दोस्तों के साथ ग्रीस में में वेकेशन मना रही हैं न्यासा देवगन, सामने आई ये तस्वीरें

Nysa Devgan Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपने पेरेंट्स की तरह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भले ही न्यासा देवगन (Nysa Devgn) फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी हैं। इन दिनों न्यासा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही […]

Nysa Devgan Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपने पेरेंट्स की तरह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भले ही न्यासा देवगन (Nysa Devgn) फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी हैं।

इन दिनों न्यासा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं। बता दें न्यासा ग्रीस में अपने दोस्तों के संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। न्यासा के फ्रेंड Orhan Awatramani ने न्यासा के साथ ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टा स्टोरी पर न्यासा देवगन के साथ तस्वीरें शेयर कर मस्ती भरे ट्रिप की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि न्यासा अपने दोस्तों के साथ पार्टी मोड में नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की आगे से फ्रंट टाइ शर्ट ब्लैक फ्लोरल प्रिंट वाले थाई हाई स्लिट स्कर्ट में न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

न्यासा देवगन ओरहान और वेदांत महाजन समेत अपने दोस्तों के साथ ग्रीस में खुशनुमा पल बिता रही हैं। कुछ दिन पहले न्यासा देवगन के फ्रेंड वेदांत महाजन ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस समय न्यासा इनके साथ स्पेन ट्रिप पर गई थीं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ओरहान एक एक्टिविस्ट हैं, जिसकी बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ अच्छी फ्रेंडशिप है।

न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। पिता अजय देवगन न्यासा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं।

First published on: Jul 20, 2022 10:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.