Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

विदेशी मीडिया ने निक-प्रियंका को लेकर कही ऐसी बातें, सोनम कपूर ने जमकर लगाई फटकार, देखिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की ग्रांड वेडिंग 1 औऱ 2 दिसंबर को जोधपुर में हुई है। दोनों ने हिंदू और क्रश्चियन वेडिंग की है। बीते कल ही दोनों ने दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया है। दोनों के रिसेप्शन खास मेहमान बनकर पीएम नरेंद्र मोदी आए […]

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की ग्रांड वेडिंग 1 औऱ 2 दिसंबर को जोधपुर में हुई है। दोनों ने हिंदू और क्रश्चियन वेडिंग की है। बीते कल ही दोनों ने दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया है। दोनों के रिसेप्शन खास मेहमान बनकर पीएम नरेंद्र मोदी आए थे। इसके अलावा दोनों के रिसेप्शन में इनके सिर्फ परिवार वाले मौजूद रहे हैं। दोनों की इस शादी की चर्चा हर तरफ हुई है। 36 साल की प्रियंका से 26 साल के निक जोनस की शादी की तारीफें हॉलीवुड में भी खूब हुई है।

 लेकिन इसके साथ ही हॉलीवुड में कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये बिल्कुल रास नहीं आया है। हुआ ये है कि हाल ही में एक NewYork मैग्जीन और न्यूजपेपर ने प्रियंका औऱ निक की इस वेडिंग और लवस्टोरी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही कपल को भला बुरा भी कहा है। NewYork  की एक जर्नलिस्ट मारिया स्मिथ ने दोनों को लेकर कई खराब आर्टिकल छापे हैं। इन आर्टिकल्स निक और प्रियंका को जमकर क्रिटिसाइज किया गया है। मारिया नाम की जर्नलिस्ट ने तो प्रियंका औऱ निक की लव स्टोरी को फेक कह दिया है। यही नहीं इस आर्टिकल में प्रियंका को स्कैम आर्टिस्ट यानि घोटालेबाज़ कलाकार बोला। 

दोनों की उम्र का तो आर्टिकल में मजाक बनाया ही गया साथ ही दोनों के करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए। इसी के बाद कई इंडियन स्टार्स ने जमकर इस वेबसाइड और पब्लिकेशन हाउस को खरी खोटी सुनाई है। सोनम कपूर का गुस्सा इस पब्लिकेशन हाउस पर जमकर फूटा है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि, ये एक पब्लिकेशन  हाउस है। जो बता रहा है कि वो किस प्रकार से बने हैं। @TheCut को जवाब देने के लिए बहुत कुछ है। @Priyankachopra पर ऐसा लिखना लिंगवादी, नस्लवादी और घृणित था। इसके अलावा यह एक औरत द्वारा लिखी गई है जो बहुत दुखी है। यह ईर्ष्या और कड़वाहट को दिखा रहा है। @mriah शर्मा आती है तुम पर।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब इस कदर ने भारतीय लोगों का इस पब्लिकेशन पर गुस्सा फूटा तो इस पब्लिकेशन ने प्रियंका और निक पर लिखी गई स्टोरी को डिलीट कर दिया। यहां तक की एक स्टोरी को इन्होंने एडिट भी कर दिया है। जिसमें दोनों के खिलाफ बातें लिखी गई थी।

First published on: Dec 05, 2018 03:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.