Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

लंदन में कजिन दानिश संग मस्ती करती नजर आईं न्यासा देवगन, देखें तस्वीर

Nysa Devgn: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) तस्वीरों के चलते अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव हैं, लेकिन उनके कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इन दिनों न्यासा लंदन में हैं जहां वो अपने कजिन के साथ मस्ती करती […]

Nysa Devgn: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) तस्वीरों के चलते अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव हैं, लेकिन उनके कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इन दिनों न्यासा लंदन में हैं जहां वो अपने कजिन के साथ मस्ती करती नजर आई।

 

और पढ़िए –  Photos: अनुष्का-विराट कर रहे मालदीव में हॉलिडे एंजॉय, बेटी वामिका की भी दिखी झलक

 

न्यासा देवगन नई फोटोज में फिल्ममेकर दानिश गांधी संग दिखाई दे रही हैं। दानिश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर न्यासा संग फोटोज शेयर की हैं। पहले फोटो में न्यासा और दानिश एक पेड़ के नीचे बैठकर एक दूसरे संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

और पढ़िए – Anushka Sharma: ऑरेंज मोनोकनी पहन अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ‘बीच लुक’, फैंस के उड़े होश

 

 

दोनों को देखकर लग रहा है कि वो किसी बात पर खूब हंस रहे हैं। फोटो में न्यासा टीशर्ट और ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं। न्यासा ने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया है। ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप में न्यासा ग्लैम डॉल लग रही हैं।

वहीं दूसरी ओर दानिश टीशर्ट और ब्राउनट ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे संग काफी हैप्पी टाइम एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें इस साल न्यासा 18 साल की हो चुकी हैं। खबरों की माने तो जल्द ही न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि कब और किसी फिल्म से करेंगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 12, 2022 01:13 PM