Nupur Sanon Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन के घर पर इन दिनों उनकी बहन नुपुर सैनन की शादी की शहनाइयां बज रही हैं. उदयपुर में 11 जनवरी को नुपुर और सिंगर स्टेबिन शादी के बंधन में बंधेंगे. नुपुर और स्टेबिन की शादी की रस्मों की शुरुआत 9 जनवरी के संगीत फंक्शन के साथ हो गई है. इस समय नुपुर और स्टेबिन के संगीत और हल्दी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 6 साल पहले नुपुर सैनन ने अपने एक वीडियो सॉन्ग से पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था? चलिए आपको नुपुर के वीडियो सॉन्ग के बारे में बताते हैं.
नुपुर सैनन का वीडियो सॉन्ग
सिंगर स्टेबिन की दुल्हनियां बनने वाली नुपुर सैनन का साल 2019 में वीडियो सॉन्ग आया था, जिसका टाइटल ‘फिलहाल’ था. इस गाने में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी थे. ‘फिलहाल’ गाने से नुपुर और अक्षय दोनों ने ही म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था. इस गाने को फेमस सिंगर बी-प्राक ने गाया था. गाना ‘फिलहाल’ एक सेड लव सॉन्ग है, जिसमें दो ऐसे प्यार करने वालों की प्रेम कहानी है, जो अभी एक नहीं हो पाए. लेकिन फिर सालों बाद दोनों एक हादसे के दौरान मिलते हैं, जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: बहन Nupur Sanon के संगीत में कृति सेनन ने पहना इनता महंगा लहंगा, कीमत जान पकड़ लेंगे माथा
सॉन्ग को मिले 1.18 बिलियन व्यूज
सिंगर बी-प्राक की आवाज में गाया गया ये ‘फिलहाल’ रिलीज होते ही यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक वायरल हो गया. इस गाने में सभी को नुपुर और अक्षय की जोड़ी और उनके बीच की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई. आज ये गाना कई लोगों का फेवरेट सॉन्ग है. यूट्यूब पर इस गाने को अब अबतक 1.18 बिलियन (118 करोड़) बार देखा जा चुका है. इस गाने की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका पार्ट 2 भी बनाया.
नुपुर सैनन की हो रही है शादी
बता दें कि नुपुर सैनन को हाल ही में सिंगर स्टेबिन ने यॉट पर शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. वहीं, अब उदय उदयपुर में उनकी शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं, जिसके वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं.