Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi: अब नोरा फतेही के निशाने पर जैकलीन फर्नांडिस, ठोका 200 करोड़ रुपए का मुकदमा

Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez: कॉनमैन सुकेश चंद्रेशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचा दिया है। वहीं अब इस को लेकर सुर्खियों में आईं दोनों हसीनाएं नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस भी आपस में भिड़ गई हैं। नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर खुद के खिलाफ अपमानजनक और झूठे कॉमेंट्स […]

Nora Fatehi: अब नोरा फतेही के निशाने पर जैकलीन फर्नांडिस, ठोका 200 करोड़ रुपए का मुकदमा
Nora Fatehi: अब नोरा फतेही के निशाने पर जैकलीन फर्नांडिस, ठोका 200 करोड़ रुपए का मुकदमा

Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez: कॉनमैन सुकेश चंद्रेशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचा दिया है। वहीं अब इस को लेकर सुर्खियों में आईं दोनों हसीनाएं नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस भी आपस में भिड़ गई हैं। नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर खुद के खिलाफ अपमानजनक और झूठे कॉमेंट्स का आरोप लगाते हुए 200 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोक दिया है। नोरा ने जैकलीन के साथ-साथ 15 मीडिया हाउसेस के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

और पढ़िएMoney Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस पर कोर्ट में सुनवाई जारी, सामने आई बड़ी डिटेल

Nora Fatehi का जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप

नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग चंद्रशेखर से जुड़े केस में उनका नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। नोरा ने साफ किया है कि उनका सुकेश से कोई सीधा कॉन्टैक्ट नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो महाठग सुकेश को उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल की वजह से जानती थीं। इसके अलावा उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए जाने की बात को भी बेबुनियाद और गलत बताया है। नोरा ने मानहानि का केस दर्ज कराते हुए कहा है कि ऐसी अफवाहों से उनकी इमेज पर गहरा और नेगिटिव असर पड़ा है।

15 मीडिया हाउसेस पर भी ठोका मुकदमा

नोरा फतेही ने 15 मीडिया हाउसेस पर मानहानि का केस दर्ज कराते हुए कहा है कि ये मीडिया हाउसेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।

और पढ़िएViral Video: गुनीत मोंगा की कॉकटेल पार्टी में विद्या बालन संग हादसा, वीडियो देख भड़के फैंस

एएनआई ने ट्वीट कर दी जानकारी

एएनआई की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा है,’नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ 200 करोड़ की मानहानि का केस किया है। नोरा का आरोप है कि जैकलीन ने उनके खिलाफ दुर्भावना के साथ झूठे बयान दिए। बता दें कि दोनों एक्ट्रेस से मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी पूछताछ कर चुकी है। इस केस में जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई है।’

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 12, 2022 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.