Beautiful Actress Gifts Ranveer Singh a Luxury Car: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई हो रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए हैं और इन 9 दिनों में 1100 करोड़ तक का कारोबार कर लिया है. 'धुरंधर' की इस सफलता के बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर अपनी शानदार नई कार में दिख रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि रणवीर सिंह को ये कार बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस ने दी है.
रणवीर सिंह की एयरपोर्ट पर शानदार एंट्री
वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह शुक्रवार को एयरपोर्ट पर अपनी शानदार नई कार के साथ एंट्री करते दिखाई दिए. एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह ने अपने फैन्स के साथ बात की और उनका लाया हुआ केक भी उनके साथ मिलकर काटा. रणवीर सिंह की इस दिल छू लेने वाली हरकत ने सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस का दिल जीत लिया है. इस दौरान रणवीर ने केक अपने हाथ में पकड़ा और अपने उस फैन के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया. वहीं, फैन केक काटते हुए बेहद खुश नजर आया और उसने रणवीर को भी केक का एक टुकड़ा खिलाया. इसके बाद रणवीर ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें बाय कहते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.
---विज्ञापन---
एक्ट्रेस ने रणवीर को गिफ्ट में 5 करोड़ की कार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह को यह नई कार 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने दी है. कहा जा रहा है कि यामी गौतम ने रणवीर को ये लग्जरी कार तारीफ के तौर पर गिफ्ट में दी है. खबरों के मुताबिक, यामी गौतम ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अपार सफलता के बीच रणवीर सिंह को लगभग 5 करोड़ रुपये की लग्जरी जीएमसी हमर गिफ्ट में दी है.
---विज्ञापन---
'धुरंधर' की कमाई
बता दें कि, फिल्म की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 9वें दिन 49.67 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा. हालांकि, दूसरे शुक्रवार को कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 854.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक कुल 1128.99 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.