Nora Fatehi Jacqueline Fernandez Dispute: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का मनी लॉन्ड्रिंग केस अबतक सुर्खियों में है। जहां बीते दिन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पर ये आरोप लगाया कि जैकलीन उनकी छवि को खराब कर रही हैं। इतना ही नहीं ये आरोप लगाते हुए नोरा ने जैकलीन पर 200 करोड़ रुपए का मुकदमा भी ठोका है। वहीं अब जैकलीन की तरफ से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आ गई है। नोरा के सभी आरोपों का जवाब एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल ने दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि जैकलीन भी नोरा पर केस कर सकती हैं।
Jacqueline Fernandez के वकील का नोरा को जवाब
जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने नोरा फतेही के सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। प्रशांत ने कहा है कि जैकलीन ने अबतक किसी भी पूछताछ में नोरा फतेही का नाम नहीं लिया है, ना ही जैकलीन को मुकदमे की कोई कॉपी मिली है। लेकिन ये कॉपी पहले मीडिया में लीक हो गई। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो जैकलीन भी नोरा फतेही पर मानहानि का केस कर सकती हैं। इसके अलावा प्रशांत पाटिल ने ये भी कहा कि इस पूरे मामले में कोई गलतफहमी भी हो सकती है।
Nora Fatehi ने लगाए ये आरोप
वहीं नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग चंद्रशेखर से जुड़े केस में उनका नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। नोरा ने साफ किया है कि उनका सुकेश से कोई सीधा कॉन्टैक्ट नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो महाठग सुकेश को उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल की वजह से जानती थीं। इसके अलावा उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए जाने की बात को भी बेबुनियाद और गलत बताया है। नोरा ने मानहानि का केस दर्ज कराते हुए कहा है कि ऐसी अफवाहों से उनकी इमेज पर गहरा और नेगिटिव असर पड़ा है। नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर खुद के खिलाफ अपमानजनक और झूठे कॉमेंट्स का आरोप लगाते हुए 200 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोक दिया है। नोरा ने जैकलीन के साथ-साथ 15 मीडिया हाउसेस के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़िए –Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने शूटिंग के दौरान स्टूडेंट को मार दी टक्कर, केस दर्ज
Nora Fatehi moves a defamation suit of Rs 200 cr against Jacqueline Fernandes alleging that Fernandes made false statements with malicious intent. Both were questioned by ED in a money laundering case of Rs 200 cr. Jacqueline has been charge-sheeted in the matter.
(File pic) pic.twitter.com/OX0ifFvlad
— ANI (@ANI) December 12, 2022
200 करोड़ रुपए का मामला दर्ज
एएनआई की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई थी जिसमें लिखा था,’नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ 200 करोड़ की मानहानि का केस किया है। नोरा का आरोप है कि जैकलीन ने उनके खिलाफ दुर्भावना के साथ झूठे बयान दिए। बता दें कि दोनों एक्ट्रेस से मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी पूछताछ कर चुकी है। इस केस में जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई है।’
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें