Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Look: ब्लू ड्रेस में दिखा नोरा फतेही का किलर लुक, पोज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Nora Fatehi Look: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर हैं, जो अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। नोरा फतेही का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। नोरा फतेही अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं अब एक बार वो अपने हुस्न का जादू चलाती हुई […]

Nora Fatehi Look
Nora Fatehi Look

Nora Fatehi Look: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर हैं, जो अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। नोरा फतेही का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। नोरा फतेही अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं अब एक बार वो अपने हुस्न का जादू चलाती हुई नजर आई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं। इन फोटोज को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप भी देखिए।

नोरा का दिखा किलर अवतार

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फोटो में आप देख सकते हैं कि वो ब्लू शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने मैचिंग टाइट्स पहने हैं। इस लुक के साथ उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग बूट्स पहने हैं और इस लुक में वो किलर अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने गले में चोकर साथ ही कानों में छोटे इयररिंग्स पहना है और उनका हेयरस्टाइल भी काफी जच रहा है। इस लुक में उनका किलर अवतार फैंस को घायल कर रहा है। नोरा फतेही की इस लुक में फोटो सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर फैंस उनके हुस्न की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

और पढ़िएkareena kapoor: नए साल में करीना ने शेयर की अपनी तस्वीरें, फैंस फिदा

हर फोटो में अलग अंदाज

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की हर फोटो में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। पहली फोटो में वो कातिल अदाओं से तीर चला रही हैं, दूसरी फोटो में वो कैमरे की तरफ देखकर फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं और तीसरी फोटो में नोरा फतेही पोज देते हुए दिख रही हैं। इन फोटोज को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो हजारों यूजर्स ने ‘फायर’ वाला इमोजी बनाकर शेयर किया और उनके लुक की तारीफ की।

और पढ़िएNysa Devgn Video: न्यासा देवगन ने दुबई में की न्यू ईयर पार्टी, हसीन मूव्स देख फैंस घायल

लुक को फॉलो करते हैं फैंस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है, जिसे फैंस फॉलो भी करते हैं। उनके स्टाइल की चर्चा हर तरफ हैं। नोरा फतेही हर लुक में कमाल की लगती हैं और उनका अंदाज नींदें उड़ा देता है। हाल ही में नोरा फतेही ने ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ में परफॉर्म किया था जिसके बाद उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजने लगा हैं। इतना ही नहीं फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 21, 2022 01:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.