TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही कल करेंगी परफॉर्म, लोगों में बढ़ा उत्साह 

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 (FIFA World Cup 2022) का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। कतर में चल रहे इस महामुकाबले में कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। कल यानी 29 नवंबर को फीफा वर्ल्ड कप बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। क्योंकि कल बॉलीवुड डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora […]

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही करेंगी परफॉर्म, लोगों में बढ़ा उत्साह 
FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप 2022 (FIFA World Cup 2022) का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। कतर में चल रहे इस महामुकाबले में कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। कल यानी 29 नवंबर को फीफा वर्ल्ड कप बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। क्योंकि कल बॉलीवुड डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) फीफा के फैन फेस्ट में लाइव परफॉर्म करेंगी। इस परफॉरमेंस के लिए नोरा जम कर तैयारी कर रही हैं। और पढ़िएCelebs Crush: पांच साल पहले विराट कोहली के प्यार में गिर गई थीं ये एक्ट्रेस, ब्लू जर्सी में किया करती थीं चीयर

कब है नोरा की लाइव परफॉरमेंस

20 नवंबर से शुरू हुआ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड क्विन नोरा फतेही इसमें चार चांद लगाने वाली हैं। 29 नवंबर यानी की कल के दिन नोरा लाइव परफॉर्म (Nora Fatehi Performance in FIFA World Cup 2022) करेंगी। नोरा अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर जमकर तैयार कर रही हैं। इसके साथ ही फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस के लिए कर रही तैयारी की एक वीडियो Nora Fatehi Video) सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस वीडियो में नोरा अपने ग्रुप के साथ जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। वो अपने ग्रुप को ये भी समझा रही हैं कि कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए सब कुछ सिंक में होना चाहिए।

इस गाने पर परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही

नोरा फतेही फिफा वर्ल्डकप के एक गाने 'लाइट ऑफ़ स्काई को गाएंगी, और उसी गाने पर परफॉर्म भी करेंगी। इसकी रिहर्सल नोरा ने कर ली है। इस गाने का क्रैज लोगों में भी देखने को मिल रहा है। लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। और पढ़िएAnupamaa Video: रुपाली गांगुली ने मां संग बनाई रील, मासूमियत से जीते दिल

इंस्टाग्राम पर नोरा के 42 मिलियन हैं फॉलोअर्स

टोरंटो में पैदा हुई नोरा फतेही इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अरब आर्टिस्ट हैं। नोरा के इंस्टाग्राम पर 42 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फीफा वेबसाइट के मुताबिक, नोरा बॉलीवुड फिल्म "सत्यमेव जयते" के अपने हिट गाने 'दिलबर' के साथ यू ट्यूब पर एक सिंगल यूनिट पर एक बिलियन हिट करने वाली पहली अरब अफ्रीकी महिला कलाकार बन गई हैं।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.