Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Trolling: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Nora Fatehi Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ की ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे लगवाती नजर आईं। लेकिन अब उसी इवेंट से नोरा का एक अनसीन वीडियो (Nora Fatehi Video) ताबड़तोड़ वायरल हो […]

Nora Fatehi Trolling: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Nora Fatehi Trolling: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Nora Fatehi Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ की ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे लगवाती नजर आईं। लेकिन अब उसी इवेंट से नोरा का एक अनसीन वीडियो (Nora Fatehi Video) ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और नोरा फतेही पर भारतीय तिरंगे के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

और पढ़िएCircus Trailer: रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का ट्रेलर देख हो जाएंगे लोट-पोट, दीपिका ने भी लगाया डांस का तड़का

Nora Fatehi से हुई बड़ी गलती

बताते चलें कि नोरा फतेही ने ‘फीफा विश्व कप 2022’ (Fifa World Cup 2022) में अपने ‘लाइट द स्काई एंथम’ पर परफॉर्म किया। वहीं अब इस इवेंट से जुड़ा नोरा का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। क्लिप में नोरा फतेही सिल्वर ग्लिटर ड्रेस के साथ मैचिंग हील पहने नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस को तिरंगा थाम कहते सुना जा रहा है,’जय हिंद।’ इसके बाद वो आगे कहती हैं,’क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?’ इसके बाद ऑडियंस भी ‘जय हिंद’ के नारे लगाने लगती है। हालांकि इसी क्लिप में नोरा की एक बड़ी गलती भी नजर आ रही है, जिसे देख भड़के यूजर्स एक्ट्रेस की क्लास लगाने लगे हैं।

भड़के यूजर्स लगा रहे क्लास

वीडियो में नोरा की दो गलती पकड़ी गई है। पहली ये कि नोरा ने तिरंगे को उल्टा पकड़ा था। और दूसरी ये कि उन्होंने तिरंगे को बेहद गलत तरीके से उठाया साथ ही उसे फेंका भी गया। नोरा का यही रवैया लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

और पढ़िएRiteish Deshmukh-Genelia Deshmukh: रितेश और जेनेलिया को होगी जेल? सरकार ने इस मामले में दिए जांच के आदेश

Nora Fatehi पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

वीडियो में फैंस को ये चीज बिल्कुल रास नहीं आ रही है कि एक्ट्रेस को तिरंगा स्टेज पर फेंककर दिया गया। इसके बाद नोरा ने तिरंगे को लहराया लेकिन इस दौरान उन्होंने उसे उल्टा पकड़ा हुआ था। नोरा ने जिस तरह से तिरंगे को शख्स को थमाया वो अंदाज भी लोगों को बिल्कुल नहीं भा रहा है। इसी वीडियो के बाद नोरा फतेही की जमकर आलोचना हो रही है, साथ ही उनपर तिरंगे के अपमान का आरोप लग रहा है। लोग कमेंट कर नोरा को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 02, 2022 12:25 PM