Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Lehenga Look: नोरा फतेही का लहंगा बड़ा महंगा…

Nora Fatehi Lehenga Look: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं, उनके कातिल मूव्स लोगों की धड़कने बढ़ा देते हैं। वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। नोरा का अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। नोरा फतेही का कोई भी पुराना या नया वीडियो हो, सोशल मीडिया पर आते ही […]

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi Lehenga Look: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं, उनके कातिल मूव्स लोगों की धड़कने बढ़ा देते हैं। वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। नोरा का अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। नोरा फतेही का कोई भी पुराना या नया वीडियो हो, सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। वहीं अब नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं। इस लुक में वो कहर बरपाती रही हैं।

और पढ़िएTabu B’day Special: तबु का शबाना आजमी से आखिर क्या है रिश्ता! 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद भी नहीं मिला प्यार

लहंगा पहन बरपाया कहर 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो लहंगे में नजर आ रही हैं और उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। वो पिस्टल ग्रीन लुक में दिख रही हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने तीन फोटो शेयर की हैं और तीनों फोटो में वो दिलकश अदाओं से लोगों का दिल धड़का रही हैं। नोरा फतेही ने बालों को खुला रखा है और गले में मैचिंग हार पहना हैं और इयररिंग्स पहने हैं।

मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही हैं और उनकी फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देख सकते हैं कि उन्होंने एक बड़ी रिंग भी पहनी हैं। नोरा की फोटो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कोई उनकी खूबसूरती की बात कर रहा है तो कोई उनकी अदाओं पर अपना दिल हार रहा है। बता दें, नोरा का ये लहंगा काफी महंगा है जिसकी किमत लाखों में हैं और ये लहंगा खासकर उन्हीं के लिए बनाया गया है।

और पढ़िएKatrina Kaif Vs Sunny Kaushal: देवर-भाभी में कड़ाके की टक्कर, विक्की कौशल किसका देंगे साथ?

अदाएं देख धड़का फैंस का दिल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का इंडियन हो या फिर वेस्टर्न हर लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है जिसे फैंस फॉलो भी करते हैं। आपको बता दें, नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और उनका हर स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता हैं। नोरा हर लुक में कहर बरपाती है और यही वजह है कि वो आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 04, 2022 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.