Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Latest Post: नोरा फतेही की शोख अदाओं से आया सोशल मीडिया पर भूचाल, देखें

Nora Fatehi Latest Post: नोरा फतेही (Nora Fatehi) शुरुआत से ही अपने डांस और खूबसूरत अंदाज के लिए मशहूर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों कलर्स टीवी के डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं, जहां नोरा को हर बार स्टाइलिश और यूनीक लुक में देखा जा रहा […]

Nora Fatehi Latest Post
Nora Fatehi Latest Post

Nora Fatehi Latest Post: नोरा फतेही (Nora Fatehi) शुरुआत से ही अपने डांस और खूबसूरत अंदाज के लिए मशहूर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों कलर्स टीवी के डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं, जहां नोरा को हर बार स्टाइलिश और यूनीक लुक में देखा जा रहा है। अब हाल ही में नोरा फतेही की कुछ फोटोज और एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।

यहाँ पढ़िए – GoodBye Twitter Review: ‘गुडबाय’ ने किया फैंस को इमोशनल, दिलों पर छाए अमिताभ-रश्मिका

Nora Fatehi ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

नोरा फतेही ने अपने इंस्टा हैंडल से दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में नोरा फतेही का एक वीडियो है, जिसमें नोरा को किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराते हुए देखा जा रहा है। इस फोटोशूट वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं बहुत ज्यादा हूं’। लेटेस्ट वीडियो में नोरा को अलग-अलग ड्रेसेस में कैमरा के आगे पोज देते और दिलकश अदाएं दिखाते हुए देखा जा रहा है।

Nora Fatehi का बॉर्बी डॉल लुक

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के दूसरे पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसमें सिल्वर कलर की सीक्वेंस ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें नेक पर नेकलेस का डिजाइन बना हुआ है। अपने ऑवरऑल लुक को कम्पलीट करने के लिए नोरा ने कानों में इयररिंग, न्यूड मेकअप, स्टाइलिश हेयर स्टाइल और मैंचिग हाई हील्स पेयर किए हैं। नोरा फतेही का ये लुक किसी बॉर्बी डॉल से कम नहीं दिख रहा है।

यहाँ पढ़िए – Sunil Lahri On Adipurush: रामायण की सीता के बाद आदिपुरुष पर लक्ष्मण का बयान, बोले-नकारात्मकता अब बर्दाश्त…

Nora Fatehi का वर्कफ्रंट

नोरा फतेही के चाहने वाले उनके फोटोज और वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं, इसलिए इन पर अब तक करीबन 9 लाख लाइक्स आ चुके हैं। नोरा फतेही की तस्वीरों पर फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हॉलीवुड बेबी’। तो दूसरे ने लिखा, ‘क्या फिगर है’। वहीं, तीसरे ने लिखा, ‘बहुत हॉट बेबी। नोरा फतेही की खूबसूरती और फिटनेस का ही नतीजा है कि उन्हें फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर 42.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही नोरा फतेही का गाना ‘मणिके’ रिलीज हुआ था। नोरा जल्द ही फिल्म ‘थैंकगॉड’ में कैमियो रोल करती नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें       

First published on: Oct 07, 2022 02:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.