Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nora Fatehi In Saree: नोरा फतेही ने साड़ी में गिराई हुस्न की बिजलियां, रेट्रो अवतार से जीते दिल

Nora Fatehi In Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जज कर रही हैं। वहीं, इसके सेट पर एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक अवतार में पहुंचते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में नोरा ने अपने लेटेस्ट लुक को साझा […]

Nora Fatehi In Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जज कर रही हैं। वहीं, इसके सेट पर एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक अवतार में पहुंचते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में नोरा ने अपने लेटेस्ट लुक को साझा कर फैंस के दिलों पर कहर बरपा दिया है।

यहाँ पढ़िएदीपिका पादुकोण के लुक ने बढ़ाई गर्मी, नजरें हटाना मुश्किल

नोरा फतेही का रेट्रो फोटोशूट

नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 तस्वीरों की एक सीरीज साझा (Nora Fatehi Post) की है। इन पिक्चर्स में एक्ट्रेस का रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है, साथ ही इस अवतार में नोरा बेहद हसीन लग रही हैं। फोटोज में नोरा को ऑरेंज और गोल्डन कलर की सेक्विन साड़ी के साथ डीप-नेक ब्लाउज पहने पोज देते देखा जा सकता है।

लुक से जीते दिल

पिक्चर्स में नोरा को हाई पोनी बना अपने लुक को कम्पलीट करते देखा गया है। वहीं, उन्होंने मैचिंग हैवी जूलरी के जरिए अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। फोटोज में नोरा कभी फ्रंट पोज, कभी साइड पोज तो कभी पलके झुकाए सिजलिंग पोज देती बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा है,’रेट्रो वाइब।’ साथ ही उन्होंने ऑरेंज हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।

यहाँ पढ़िएरणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट मामले में बयान,कहा-‘तस्वीर से की गई छेड़छाड़’

फैंस ने बरसाया प्यार

नोरा का ये अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’माशाअल्लाह! किसी की नजर ना लगे।’ दूसरे ने लिखा,’कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है।’ बाकी फैंस भी नोरा को हॉट, सिजलिंग, ग्लैमरस, स्टनिंग और ब्यूटीफुल बताते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। बता दें कि नोरा फतेही अपनी डांसिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए फैंस के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के ग्रेस, खूबसूरती और बेहतरीन कंटेंट का ही नतीजा है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 42 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 14, 2022 08:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.