---विज्ञापन---

NMACC Event Photo: दीपिका पादुकोण, करीना कपूर सहित इन एक्ट्रेस ने की  NMACC ओपनिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर

NMACC Event Photo: शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में कला और मनोरंजन की दुनिया की हस्तियां ने शिरकत की। इन सभी सेल्बस की मौजूदगी ने उद्घाटन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इवेंट में बॉलीवुड से […]

NMACC Event Photo, Dipika Padukone, Kareena Kapoor

NMACC Event Photo: शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में कला और मनोरंजन की दुनिया की हस्तियां ने शिरकत की। इन सभी सेल्बस की मौजूदगी ने उद्घाटन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे आए थे, जिसमें निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा,आलिया भट्ट, आमिर खान, करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने एंट्री की थी।

सभी सेल्बस ने इवेंट की कुछ ऐसी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर आप उनकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाएंगे। आप लोगों की उत्सुकता को खत्म करते हुए हम दिखाते हैं ये शानदार तस्वीरें। आइए देखें।

दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी पति रणवीर सिंह के साथ इवेंट में शिरकत की थी। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ ऐसी अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं जो बेहद ही शानदार है। इन तस्वीरों में दिवा ने मांग टिक्का के साथ सफेद परिधान पहना हुआ है जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

करीना कपूर खान-पति सैफ अली

इवेंट में करीना कपूर खान भी पति सैफ अली खान के साथ शामिल हुई थीं। उन्होने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ शानदार फोटो शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस ने लाल लहंगे और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। करीना ने अपने पति सैफ अली खान के साथ अपने लुक की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो एक सफेद एथनिक पहनावे में हैंडसम लग रहे थे।

आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट ने भी सिल्वर वर्क की हैवी साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज वियर किया हुआ था। इस लुक में आलिया अपने हुस्न की बिजली गिरा रही थी। आलिया को इस कार्यक्रम में अपने माता-पिता और बहन शाहीन भट्ट के साथ देखा गया।

मीरा राजपूत-शाहिद कपूर

मीरा राजपूत अपने सफेद रंग के अटायर से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मीरा को इवेंट में पति शाहिद कपूर के साथ देखा गया था, जो अपने ब्लैक अवतार में काफी कूल दिखे।

First published on: Apr 02, 2023 09:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.