Nitin Desai का आज होगा अंतिम संस्कार, जताई थी ये अंतिम इच्छा
Nitin Desai
Nitin Desai Funeral: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बुधवार की सुबह ND स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज यानी शुक्रवार 4 बजे नितिन का अंतिम संस्कार होगा। डायरेक्टर की मौत पर दुख जताते हुए मुंबई के CM एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने भी अस्पताल जाकर नितिन को श्रद्धांजलि दी। अब उनके शव को ND स्टूडियो लाया गया है।
12 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन देसाई का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे ND स्टूडियो ले जाया जाएगा। वहां पर दोपहर 12 बजे से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग आएंगे और नितिन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देंगे। अभी नितिन की बेटी और उनके अन्य परिवार वाले विदेश से आने वाले हैं उसके बाद डायरेक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कहां होगा नितिन देसाई का अंतिम संस्कार (Nitin Desai Funeral)
आपको बता दें कि नितिन देसाई का अपने ND स्टूडियो से बहुत लगाव था। सुसाइड वाले स्थान से पुलिस को जो ऑडियो क्लिप मिली है, उसमें नितिन की आवाज में कहा गया- मेरा अंतिम संस्कार स्टूडियो में ही करना। ऐसे में उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। परिवार वाले भी उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए यही चाहते हैं।
आर्थिक तंगी की वजह से उठाया ये कदम (Nitin Desai Funeral)
बताते चलें कि, नितिन देसाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके ऊपर करोड़ों रुपये का कर्ज था। इसी वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि नितिन ने अपनी मौत के लिए भी सेट डिजाइन किया था।
दरअसल नितिन देसाई को फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। फिल्मी सेट डिजाइन करने वाले नितिन ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.