TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

संगीत सेरेमनी में प्रियंका के लिए परफोर्म करेंगे निक, तो वहीं देसी गर्ल भी लगाएंगी अपने गानों पर ठुमके !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हुआ है। इस ब्राइडल शॉवर के खूब चर्चे हुए हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। इस मौके पर प्रियंका ने अपने विदेशी दोस्तों और निक की फैमली के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही इस ब्राइडल शॉवर में नीतू कपूर और सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थी। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है। 

जोधपुर के उम्मेद भवन में तीन दिनों तक इनकी शादी का जश्न चलेगा। अब खबर आ रही है कि निक जोनस ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए एक खास प्लान बनाया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस संगीत सेरेमनी में प्रियंका के लिए एक खास परफोर्मेंस देने वाले है। जी हां, रिपोर्ट में कहा गया है कि निक प्रियंका के एक डांस परफोर्म करेंगे। निक अपने ट्रुप के साथ संगीत में परफोर्म करेंगे। ये करीब 45 मिनट का परफोर्मेंस होगा। 

अभी से ही इसकी तैयारियां भी हो गई है। बता दें कि 30 नवंबर को इनकी संगीत सेरेमनी होगी। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रियंका भी अपनी संगीत सेरेमनी में अपने पॉपुलर गानों पर परफोर्म करने वाली हैं। अब प्रियंका की शादी में कौन कौन शामिल होगा इसकी खबरें आ रही है। दरअसल प्रियंका चाहती हैं कि उनकी शादी में उनके करीबी और कुछ दोस्त शामिल हो। इसमें बॉलीवुड से भी कई नाम हैं। जिसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर औऱ कटरीना कैफ जैसे स्टार्स के नाम शुमार है। अब इसमें सवाल ये आ रहा है कि क्या प्रियंका शादी के लिए सलमान खान को न्यौता भेज रही हैं या नहीं। तो आपको बता दें कि हां प्रियंका अपनी शादी का न्यौता दबंग सलमान को भी भेज रही हैं। माना जा रहा है कि इनकी शादी में करीब 1500 से 2000 लोग शिरकत करेंगे।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.