TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

25 साल के बॉयफैंड निक से शादी करने को तैयार हुईं प्रियंका, इस महीने में करेंगी सगाई !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गोवा में रूमर्ड बॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही है। हाल ही में प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई है। यहां उन्होंने निक को अपनी मां से मिलवाया है। हालांकि अभी तय नहीं है कि मां मधू चोपड़ा ने बेटी प्रियंका औऱ निक के रिश्ते […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गोवा में रूमर्ड बॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ छुट्टियां बिता रही है। हाल ही में प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई है। यहां उन्होंने निक को अपनी मां से मिलवाया है। हालांकि अभी तय नहीं है कि मां मधू चोपड़ा ने बेटी प्रियंका औऱ निक के रिश्ते को हरी झंडी दी है या नहीं। लेकिन हां अब खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों अपने रिलेशन को नेक्सट लेवल पर लेकर जाने वाले है। खबरों की माने तो जल्द ही ये दोनों सगाई कर सकते है। जी हां, खबरें आ रही है कि देसी गर्ल दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोर्ट की माने तो दोनों इस साल जुलाई या फिर अगस्त में सगाई कर सकते है।

 दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। इसीलिए अब वक्त आ गया है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएं। प्रियंका ने इसीलिए निक को हाल ही में अपनी फैमिली से मिलवाया है। वहीं प्रियंका ऑलरेडी कुछ दिन पहले ही निक की फैमिली से मिल चुकी है। जब प्रियंका निक के कजिन की शादी में गई थी। अब निक का मुंबई आना और इन खबरों का आऩा कोई संजोग तो नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, निक के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं।

 वहीं निक की फैमिली को प्रियंका ऑलरेडी पसंद है। इसके अलावा प्रियंका की फैमिली को भी निक पसंद ही है।  हालांकि मॉम मधू चोपड़ा ने दोनों के रिश्तों के लेकर कहा था कि अभी इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। अब जो भी मतलब साफ है कि दोनों जल्द ही शादी कर अपना घर भी बसा ही लेंगे। 


भले ही दोनों क उम्र में 10 साल का फर्क हो लेकिन प्यार के आगे तो उम्र के फासले भी कम पड़ जाते है। देखते हैं कि 35 की प्रियंका कब 25 के निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.