Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS- पति निक के साथ म्यूजिक बिलबॉर्ड अवॉर्ड्स में पहुंची प्रियंका, नजर आया बेहद हॉट लुक

ब़ॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ खूब वक्त बिता रही है। बीते दिनों ही पीसी इंडिया आईं थी। इंडिया आने के बाद प्रियंका ने मतदान किया। हालांकि प्रियंका के भारत लौटने के पीछे एक खास वजह थी और वो ये थी कि वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपडा़ की […]


ब़ॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ खूब वक्त बिता रही है। बीते दिनों ही पीसी इंडिया आईं थी। इंडिया आने के बाद प्रियंका ने मतदान किया। हालांकि प्रियंका के भारत लौटने के पीछे एक खास वजह थी और वो ये थी कि वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपडा़ की शादी को अटेंड करने के लिए आईं थी। हालांकि उनकी होने वाली भाभी की तबियत खराब होने के चलते ये शादी टल गई।

 प्रियंका के भाई की शादी टली तो प्रियंका ने फिर पति के पास लौटने के मूड बनाया और वो वापस चली गईं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने पति निक के साथ म्यूजिक बिल बोर्ड अवॉर्ड्स को अटेंड किया है। इस अवॉर्ड शो में पीसी पति निक के साथ पहुंची है। 

लॉस एंजलिस में इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। इसी अवॉर्ड शो में प्रियंका पति निक के साथ पहुंची थी। अब इस अवॉर्ड शो में जाने के पीछे भी एक खास वजह थी। 

दरअसल बीते दिनों ही पीसी और उनके पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स का सकर गाना रिलीज किया गया था। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ है। गाना बिलबॉर्ड की लिस्ट में नंबर 1 पर रहा।

 इसी के चलते पीसी अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स औऱ जे सिस्टर्स के साथ गईं। अवॉर्ड शो में प्रियंका की हॉट अदाओं ने रेड कार्पेट पर जादू बिखेरा है। 

प्रियंका ने रेड कारपेट पर Zuhair Murad's spring 2019 के कलेक्शन का गाउन पहना। जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रहीं थी। व्हाइट कलर का थाई हाई स्लिट गाउन प्रियंका पर सबकी निगाहें टिकी ही रह गईं। गाउन के साथ प्रियंका ने पर्ल का सुंदर सा टिफनी का नेकलेस पहना हुआ था। पीसी ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप और स्मोकी आइज के साथ हेयर को थोड़े से कर्ल के साथ सिल्वर हुप पहना हुआ था। 

प्रियंका के साथ निक भी इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे थे। निक यहां चेक्ड सूट में नजर आए। इवेंट में पीसी ने खूब मस्ती की। स्टेज पर जोनस ब्रदर्स ने परफोर्म भी किया तो वहीं प्रियंका पति संग सबको चीयर करती दिखी। प्रियंका का एक किस वीडियो भी वायरल हो रहा है।

First published on: May 02, 2019 05:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.