TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के साथ इस कनाडियन लड़की को लिया गोद

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अब हैप्पिली मैरिड लाइफ को इंजॉय कर रही है। प्रियंका इस वक्त हॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। पीसी हॉलीवुड में हाल ही में मेट गाला 2019 में शिरकत करने पहुंची थी। इस समारोह में प्रियंका पति निक जोनस के साथ गईं थीं। प्रियंका […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अब हैप्पिली मैरिड लाइफ को इंजॉय कर रही है। प्रियंका इस वक्त हॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। पीसी हॉलीवुड में हाल ही में मेट गाला 2019 में शिरकत करने पहुंची थी। इस समारोह में प्रियंका पति निक जोनस के साथ गईं थीं। प्रियंका और निक की यहां खूब चर्चा रही। दोनों ने ही अपनी ड्रेस के चलते सबका ध्यान बटोरा। वहीं इसके अलावा प्रियंका और निक ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त भी बिताया। प्रियंका यहां अपनी ड्रेस के चलते काफी ट्रोल भी हुईं थी। अब लीजिए पीसी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

 दरअसल प्रियंका ने एक कनाडियन लड़की को गोद ले लिया है। प्रियंका निक ने जिस कना़डियन लड़की को गोद लिया है ये कोई और नहीं बल्कि लिली सिंह है। अब आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है। हाल ही में प्रियंका की तरह ही मशहूर यू-ट्यूबर लिली सिंह भी मेट गाला में वॉक करती नजर आईं थी। लिली ने भी यहां वॉक किया। तो ऐसे में प्रियंका-निक से लिली ने यहां मुलाकात की। लिली ने सोशल मीडिया पर प्रियंका निक के साथ एक पिक्चर शेयर की है।


 इस पिक्चर में लिली इस कपल के साथ दिख रही है। पिक्चर में लिली ने बताया है कि निक-प्रियंका ने उन्हें गोद लिया है। पिक्चर शेयर करते हुए लिली ने लिखा कि, यहां फोटो खिंचवाते हुए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय कनाडाई बेटी को गोद लिया और बेहतरीन कपड़ों में इस शाम का मजा लिया है। 


अफवाहों का कहना है कि अब एक चाय पार्टी तो बनती ही है। साफ है कि लिली ने मजे मजे में ही ये बात कही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई रिएक्शन आ रहे हैं औऱ लोग कह रहे हैं कि निक-प्रियंका को बधाई कि उन्हें इतनी बड़ी बेटी मिली है और वो भी पहले से ही स्टार है। लिली ने दीपिका पादुकोण के साथ भी मेट गाला के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें लिली औऱ दीपिका पोज देती हुई दिख रही हैं। बता दें कि निक-प्रियंका की शादी में लिली सिंह भी मौजूद रही थी। लिली प्रियंका की काफी क्लोज फ्रेंड है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.