TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

35 साल की प्रियंका और 25 के निक की लवस्टोरी का मजाक बना रहा है विदेशी मीडिया

वैसे तो 35 साल की प्रियंका चोपड़ा के साथ 25 साल के निक जोनस का रिश्ता हर किसी को हैरान कर रहा है। अमेरिका में तो दोनों के एज गैप का जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है  वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रियंका और निक को इन बातों से कोई फर्क़ […]


वैसे तो 35 साल की प्रियंका चोपड़ा के साथ 25 साल के निक जोनस का रिश्ता हर किसी को हैरान कर रहा है। अमेरिका में तो दोनों के एज गैप का जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है  वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रियंका और निक को इन बातों से कोई फर्क़ नहीं पड़ रहा है।


 प्यार के इन पंछियों ने अपने रिश्ते को अब नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया है अब देखिए ना हाल ही में प्रियंका निक को अपने साथ ना सिर्फ इंडिया लेकर लाईं  बल्कि उन्हें अपनी मम्मी मधु  और निक जोनस के साथ डिनर डेट पर भी कैप्चर किया गया। 


 इसके बाद प्रियंका अपने घरवालों के साथ निक को लेकर वॉकेशन मनाने गोवा भी चली गईं। गोवा में निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करते हुए प्रियंका काफी ख़ुश नज़र आ रही थीं। 






बात सिर्फ यहीं ख़त्म नहीं होती है। पता चला प्रियंका और निक अब जल्द से जल्द अपने इस रिलेनशिप को लेकर नेक्स्ट लेवल पर जाने वाले हैं... प्रियंका के साथ रहने वाले एक क्लोज़ शक्स का कहना है कि दोनों एक महीने के अंदर ही सगाई करने वाले हैं। हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को अपने साथ अपने कज़ेन की वेडिंग में भी लेकर गए थे.. कज़ेन की शादी में निक ने प्रियंका को अपने सभी रिलेटिव्स से मिलवाया था। इसके फौरन बाद प्रियंका ने निक के पापा को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू कर दिया था तो वहीं निक के भाई केविन जोनस ने मिस चोपड़ा को सुपरऑसम गर्ल तक बता दिया था। 


हालांकि रिसेन्टली प्रियंका के साथ निक से मिली उनकी मम्मी मधु ने मिस्टर जोनस पर कुछ ज़्यादा बोलने से मना कर दिया था अब मम्मी मधु ने भले ही निक के ऊपर ज़्यादा कुछ नहीं बोला है.. लेकिन बेटी के फिरंग बॉयफ्रेन्ड को उन्होंने अपना दामाद बनाने का पूरा फैसला कर लिया है.. और अब बहुत जल्द प्रियंका और निक का ये रिश्ता इंगेजमेन्ट की रस्मों में बंधकर ऑफीशियल होने वाला है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.